Google Pixel 10a की कीमत और स्टोरेज वैरियंट लॉन्च से पहले आए सामने, 18 फरवरी को होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/02/google-pixel-10a-price-storage-variants-specs-revealed-ahead-of-launch.jpg

Google Pixel 10a का लॉन्च ब्रांड ने पहले ही कंफर्म कर दिया है। कंपनी इसे 18 फरवरी को आधिकारिक तौर पर पेश करने वाली है। यह स्मार्टफोन भारत में Flipkart और Google India Store के जरिए सेल होगा। वहीं, लॉन्च से पहले ही Pixel 10a को यूरोप की कुछ रिटेल वेबसाइट्स पर लिस्ट किया गया है। जहां इसकी संभावित कीमत, स्टोरेज वैरियंट और कलर ऑप्शंस सामने आ गए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

इटली की ई-कॉमर्स वेबसाइट Epto.it पर Google Pixel 10a के 128GB ऑप्शन की कीमत EUR 626.90 यानी करीब 68,100 रुपये बताई गई है। जबकि 256GB वैरियंट EUR 740.91 यानी लगभग 80,100 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं, नॉर्वे की वेबसाइट Computersalg.no पर 128GB मॉडल की कीमत करीब 71,000 रुपये और 256GB मॉडल की कीमत लगभग 82,000 रुपये सामने आई है। यदि सच में ऐसा होता है तो Pixel 10a इस लाइनअप का अब तक का सबसे महंगे फोन बन सकता है। कलर ऑप्शंस की बात करें तो फोन को Fog Gray, Obsidian और Purple रंगों में पेश किया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट के साथ आ सकता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें Google का Titan M2 चिप दिया जा सकता है। Google Pixel 10a में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। जो 48-मेगापिक्सल का हो सकता है। इसके साथ 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की बात सामने आई है।

परफॉरमेंस के लिए Google Pixel 10a में कंपनी का नया Tensor G4 चिपसेट दिया जा सकता है जो AI-based फीचर्स और कैमरा प्रोसेसिंग को बेहतर बनाएगा।

Google Pixel 10a फोन 5G, WCDMA और GSM नेटवर्क को सपोर्ट कर सकता है। इसमें USB Type-C पोर्ट, फेस अनलॉक और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। बैटरी को लेकर दावा किया गया है कि यह लगभग 1,000 चार्ज साइकल तक की लाइफ दे सकता है और इसकी साइज 5,100mAh हो सकती है।

आगामी Google Pixel 10a उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है जो क्लीन Android एक्सपीरियंस, लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट, बेहतरीन कैमरा क्वालिटी और Google के AI फीचर्स पसंद करते हैं। इसका मुकाबला संभावित तौर पर Samsung Galaxy S25 FE, iQOO 13 और OnePlus 13 जैसे मॉडल्स से हो सकता है।

यदि आपको शानदार कैमरा, परफॉरमेंस, AI फीचर्स और लंबे समय तक मिलने वाले Android अपडेट्स चाहिए तो Google Pixel 10a बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसलिए आप इसका इंतजार कर सकते हैं। हम लॉन्च के दिन इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।