Google Pixel 10a की स्पेसिफिकेशन्स आई सामने, सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बनकर होगा लॉन्च
गूगल ने अगस्त महीने में अपनी पावरफुल और एडवांस ‘पिक्सल 10’ सीरीज पेश की थी। इस सीरीज के तहत Google Pixel 10, Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL के साथ ही गूगल का मुड़ने वाला फोन Pixel 10 Pro Fold भी लॉन्च हुआ था। अब खबर आ रही है कि कंपनी इस सीरीज में नया और अर्फोडेबल मॉडल भी जोड़ने जा रही है जो Google Pixel 10a नाम से लॉन्च होगा।
गूगल पिक्सल 10ए की जानकारी फेमस टिपस्टर इवान ब्लास के जरिये सामने आई है। टिपस्टर द्वारा इस अपकमिंग गूगल स्मार्टफोन का Verizon सर्टिफिकेशन इंटरनेट पर शेयर किया गया है जिसमें Pixel 10a की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स उजागर हो गई है। यह मोबाइल इसी साल मार्च महीने में लॉन्च हुए Google Pixel 9a का सक्सेसर बनकर आएगा जो पिक्सल 10 सीरीज के अन्य स्मार्टफोंस से सस्ता होगा।
Look what just got certified for use on Verizon's network. pic.twitter.com/OS5mTa9Zg5
— Evan Blass (@evleaks) December 10, 2025
Google Pixel 10a से जुड़े इस लीक में बताया गया है कि मोबाइल फोन 6.28-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। यह तकरीबन पिक्सल 10 के बराबर ही है। अपकमिंग स्मार्टफोन में एमोलेड पैनल का इस्तेमाल किया जाएगा जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए पिक्सल 10ए 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इसके बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल Quad PD मेन सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल Ultra wide एंगल लेंस भी शामिल रहेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Google Pixel 10a को 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा पर लॉन्च किया जा सकता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करेगा।
पावर बैकअप के लिए गूगल के कॉम्पैक्ट फोन पिक्सल 10ए में 5100mAh बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है। यह पिक्सल 10 स्मार्टफोन में दी गई 4,970mAh बैटरी से बड़ी है जो यूजर्स को पसंद आएगी। चार्जिंग तकनीक सामने नहीं आई है लेकिन यह 30W हो सकती है। वहीं साथ ही इसमें 15W वायरलेस चार्जिंग तकनीक भी मिल सकती है।
Google Pixel 10A 8GB RAM के साथ लीक हुआ है जिसमें 128GB स्टोरेज भी दिखाई गई है। गौरतलब है कि पिक्सल 9ए स्मार्टफोन भी 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ था और इसकी कीमत 49,999 रुपये थी। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि पिक्सल 10ए भी भारत में 50 हजार रुपये की रेंज में लाया जा सकता है। हालांकि यह स्मार्टफोन कब लॉन्च होगा, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
आने वाली 17 दिसंबर को OnePlus 15R इंडिया में लॉन्च हो रहा है। यह मोबाइल भी 45-50 हजार रुपये की रेंज में लाया जा सकता है। भारतीय बाजार में गूगल पिक्सल 10ए को इसी स्मार्टफोन से सबसे कड़ी टक्कर मिलेगी। वहीं अगर पिक्सल 10ए का प्राइस 55 हजार के करीब पहुंचता है तो इस प्राइस ब्रैकेट में मौजूद Samsung Galaxy S25 FE तगड़ी चुनौती बनेगा।