
Google वर्तमान में अपनी प्रमुख स्मार्टफोन सीरीज Pixel 10 पर काम कर रहा है। आने वाला नया मोबाइल Google Pixel 10 इस साल लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है। वहीं, लॉन्च से पहले इस फोन का फस्ट लुक और सीरीज के कलर ऑप्शंस लीक हो गए हैं। बता दें कि फस्ट लुक MarkGonePublic और कलर ऑप्शंस Mystic Leaks के माध्यम से सामने आए हैं। आइए, आगे मोबाइल्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Google Pixel 10 की पहली झलक
- Google Pixel 10 के बेस मॉडल का पहला लुक ऑनलाइन MarkGonePublic के माध्यम से लीक हो गया है।
- डिवाइस की तस्वीरें एक कमर्शियल शूट से ऑनलाइन सामने आई हैं।
- एक वीडियो में देखा जा सकता है कि, कमर्शियल को Pixel 10 का इस्तेमाल करके ही शूट किया गया था।
- फोटो से पता चलता है कि, Pixel 10 का डिजाइन Pixel 9 Pro जैसा ही है।
- इसके अलावा फोन में ट्रिपल-लेंस कैमरा सेटअप दिया गया है। जबकि, पिछले मॉडल की तरह ही पावर और वॉल्यूम बटन दाईं ओर दिए गए हैं।
🎬 Just out for a walk…
stumbled onto a full-on commercial shoot for the Google Pixel 10 📱
They had a macro probe lens, a Panavision rig, and 20+ crew members…
to film someone holding a phone 😂
If the Pixel camera’s so good, why not just use it? 👀 #BTS #Vancouver pic.twitter.com/muDluZfK75— Mark Teasdale ★ (@MarksGonePublic) May 23, 2025
Google Pixel 10 के कलर ऑप्शन
- आने वाला Google फोन में नई जनरेशन वाले टेंसर चिपसेट, अपग्रेड किए गए कैमरे और बैटरी अपग्रेड के साथ मिलने की उम्मीद है।
- पिक्सेल 10 सीरीज की कीमत 80,000 रुपये के आसपास हो सकती है।
- Google Pixel 10 लाइनअप में Pixel 9 लाइनअप की तरह ही Pixel 10, Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL शामिल किए जा सकते हैं।
- मिस्टिक लीक्स के अनुसार, Google Pixel 10 ओब्सीडियन, ब्लू, आइरिस और लिमोनसेलो रंग विकल्पों में उपलब्ध होने की उम्मीद है।
- Google Pixel 9 को ओब्सीडियन, पेओनी, पोर्सिलेन और विंटरग्रीन शेड्स में उतारा था।
- इस बीच, Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL को ओब्सीडियन, ग्रीन, स्टर्लिंग और पोर्सिलेन में आने की बात सामने आई है।
- Pixel 9 Pro और 9 Pro XL को हेजल, ओब्सीडियन, पोर्सिलेन और रोज क्वार्ट्ज रंगों में लॉन्च किया गया था।
- लीक हुई जानकारी से पता चलता है कि, Google Pixel 10 लाइनअप के लिए नए कलर शेड्स पर काम कर सकता है जबकि, ओब्सीडियन (काले) रंग को बरकरार रखा जा सकता है।
- याद दिला दें, Google Pixel 10 सीरीज के कैमरा स्पेसिफिकेशन अप्रैल में ही लीक हो चुके हैं।
Google Pixel 10 सीरीज के बारे में अब तक सामने आई जानकारी
- माना जा रहा है कि, Google Pixel 10 फ्रंट में 50MP सैमसंग GN8 प्राइमरी कैमरा, 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 11MP टेलीफोटो सेंसर के साथ आ सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 11MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
- Google Pixel 10 Pro और 10 Pro XL में 50MP सैमसंग GNV प्राइमरी लेंस, 48MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 48MP टेलीफोटो लेंस होने की उम्मीद है। इसमें सेल्फी के लिए 48MP का शूटर हो सकता है।
- Pixel 10 सीरीज में संभवतः Tensor G5 चिपसेट होगा। कहा जाता है कि यह चिपसेट TSMC द्वारा बनाया गया है और यह 3nm N3E प्रोसेस नोड का उपयोग करेगा। यह Pixel 9 लाइनअप को पावर देने वाले 3nm Tensor G4 का अपग्रेड होगा। हम नए चिपसेट के साथ प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद कर सकते हैं।
- Google Pixel 10 सीरीज की प्राइस लीक से लगता है कि, Pixel 10 की कीमत $799 (लगभग 67,800 रुपये) और Pixel 10 Pro की कीमत $999 (85,000 रुपये) हो सकती है। जो कि, Pixel 9 और Pixel 9 Pro जितनी ही है। हालांकि, Pixel 10 Pro XL की कीमत $100 बढ़ सकती है, जिसका मतलब है कि, इसकी कीमत $1,199 (लगभग 1,01,700 रुपये) हो सकती है।
- सामने आई रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि, Google, Pixel 10/10 Pro और Pixel 10 Pro XL के बीच कीमत में अंतर रख सकता है।









