Google Pixel 6a का खत्म हुआ इंतजार, भारत में इस कीमत पर हुआ लॉन्च और जानें खूबियां

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/07/Google-pixel-6A-launched-in-India.jpg

Google Pixel 6a स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। गूगल ने इससे पहले पिक्सल स्मार्टफोन को भारत में दो साल पहले लॉन्च किया था। कंपनी ने इस फोन को Google IO 2022 में पेश किया था। हालांकि अब तक यह स्मार्टफोन कुछ ही देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध था। गूगल के इस फोन की प्री-बुकिंग अब भारत में भी शुरु हो गई है। Google Pixel 6a कंपनी के पिछले साल लॉन्च किए Pixel 5a का सक्सेसर है जो भारत में लॉन्च नहीं किया गया था। इससे पहले कंपनी ने भारत में साल 2020 में Pixel 4a को पेश किया था। फोन की प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे इनहाउस Tensor प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। गूगल के इस फोन की भारत में सीधी टक्कर OnePlus 10R, Nothing Phone (1), और Realme GT सीरीज है।

Google Pixel 6a का रेट क्या है?

Google Pixel 6a स्मार्टफोन को भारत में 6GB की रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इस फोन की भारत में कीमत 43,999 रुपये है, जो चारकोल (ब्लैक) और चाक (व्हाइट) कलर ऑप्शन में आता है। इस फोन का सेज (ग्रीन) कलर ऑप्शन भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। फोन की भारत में बिक्री 28 जुलाई से होगी लेकिन फोन की प्री-बुकिंग फ्लिपकार्ट पर शुरू हो चुकी है।

Google Pixel 6a: लॉन्च ऑफर्स

Google Pixel 6a: स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स

Google Pixel 6a स्मार्टफोन में 6.1-इंच का Full HD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 1080 x 2400 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। Pixel 6a स्मार्टफोन में गूगल का Tensor प्रोसेसर दिया गया है जो कि Pixel 6 और 6 Pro में मिलता है। इसके साथ ही फोन Titan M2 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर मिलता है।

कैमरा की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 12.2MP का जिसका अपर्चर ƒ/1.7 और सेकेंडरी कैमरा 12MP ƒ/2.2 है। गूगल का यह फोन OIS और EIS सपोर्ट करता है। फोन में 8MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। गूगल का यह फ़ोन 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले iQOO Z6 44W पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानें क्या है डील

Google Pixel 6a स्मार्टफोन में 4,410mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग दी गई है। इस फोन के साथ आपको चार्जर नहीं मिलता है। गूगल पिक्सल का यह स्मार्टफोन Android 12 पर रन करता है। इस फोन को तीन मेजर एंड्रॉयड अपडेट और 5 सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। फोन में USB Type-C 3.1 Gen 1, स्टीरियो स्पीकर, Wi-Fi 6 (802.11ax), 6E के साथ MIMO, Bluetooth v5.2, NFC जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ पेश किया गया है। फोन की मोटाई 8.9mm और वजन 178 ग्राम है।