अब Google बताएगा आपके घर के आस-पास कहां हो रहा है Corona टेस्ट, Maps पर दिखाएगा रास्ता, जानें कैसे

Join Us icon

COVID-19 यानि कोरोना वायरस भारत में तेजी से बढ़ता जा रहा है। दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों में इसका प्रकोप फैल चुका है और देश में कोरोना संक्रमितों की गिनती 3,00,000 के करीब हो चुकी है। देश के लगभग सभी राज्यों में Coronavirus के मरीज सामने आ रहे हैं। ऐसी स्थिती में बचाव के साथ ही लोगों को कोरोना वायरस की ​टेस्टिंग की भी जरूरत महसूस हो रही है। संकट की इस घड़ी में टेक कंपनी Google ने भी अपनी सेवाओं का विस्तार किया है। अब गूगल स्वयं ही आपको आसपास मौजूद COVID-19 testing centres की जानकारी दे रहा है।

Google सर्चिंग और ब्राउजिंग के साथ ही गूगल ​असिस्टेंट और गूगल मैप्स के ​जरिये भी कोरोना टेस्टिंग सेंटर्स की जानकारी दे रहा है। गूगल ने अपनी इस सर्विस को 9 भाषाओं में जारी किया है जिनमें अंग्रेजी और हिन्दी के साथ ही बंगाली, तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, मराठी और गुजराती शामिल है। सही और पुख्ता खबर लोगों तक पहुॅंच सके इसके लिए गूगल भारत सरकार की MyGov और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के साथ मिलकर काम कर रही है। आगे देखें कैसे कुछ ही क्लिक्स में गूगल की इस फ्री सर्विस का लाभ उठाया जा सकता है।

ऐसे मिलेगी पूरी लिस्ट

1. गूगल पर जाकर सिर्फ corona लिख देने से ही आपको पूरी जानकारी ​दी जाएगी।

2. यहां सबसे उपर COVID-19 alert ​दिखाई देगा, जिसमें कई सारे सेग्मेंट बनाए गए हैं।

google search assistant maps showing nearest covid-19 testing labs locations

3. ब्राउजर में Statistics, News, Health info, Prevention और Testing जैसे ऑप्शन दिए ​गए हैं।

4. अपने आस-पास मौजूद कोरोनावायरस टेस्टिंग की जानकारी पाने के लिए ‘Testing’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

5. यहां क्लिक करते हुए अपने आप मैप खुल जाएगा, और आपकी लोकेशन के नजदीक जितनी भी कोविड-19 टेस्टिंग लैब होंगी, वह दिखाई देगी।

google search assistant maps showing nearest covid-19 testing labs locations

6. मैप पर लैब्स की लोकेशन के साथ ही वहां जाने से पहले की गाइडलाइन्स भी समझाई जाएगी, जिनका पालन करते हुए भी टेस्टिंग लैब पर जाना है।

Google फिलहाल पूरे देश में 300 से अधिक शहरों के 700 से अधिक टेस्टिंग लैब्स से संपर्क स्थापित कर चुका है, जिनकी जानकारी सर्च में दी जा रही है। इस लैब्स की डिटेल सिर्फ सर्च करके ही नहीं, बल्कि गूगल असिस्टेंट के जरिये तथा मैप्स पर जाकर भी पाई जा सकती है। बताया जा रहा है कि इस दिशा में गूगल लगातार अन्य लैब्स से भी बातचीत कर रहा है।

Aarogya setu App

भारत सरकार घर से बाहर निकलने वाले लोगों के फोन में आरोग्य सेतु ऐप का होना अनिवार्य कर रखा है। इस ऐप के जरिये आस-पास मौजूद कोरोना पॉजिटिव लोगों का भी पता लगाया जा सकता है। ऐप की खासियत है कि यह हर वक्त आपकी लोकेशन ट्रेक करती है। आप जहां जहां जाते हैं ये उसका डाटा सेव करती रहती है। ऐसी स्थित में आप कहीं गए हैं और वहां आपके आस पास कोई ऐसा व्यक्ति मौजूद है जिसे बाद में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, तो ऐप आपको नोटिफिकेशन्स दे देगी कि ‘फलां तारीख को, फलां जगह पर आप गए थे तथा उसी दिन वहां पर मौजूद फलां व्यक्ति को कोरोन हो गया है’। बस इसके लिए जरूरी है कि यह ऐप सभी लोगों के फोन में डाउनलोडेड हो।

google search assistant maps showing nearest covid-19 testing labs locations

Aarogya setu App कोरोना वायरस तथा उसके संक्रमण के खतरे व जोखिम का आंकलन करने में लोगों की मदद करता है। हाल ही में केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए मोबाइल फोन पर आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करने का आदेश किया था। वहीं साथ ही यह खबर भी आई है कि सभी नए स्मार्टफोन के लिए आरोग्य सेतु पर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। जानकारी के अनुसार देश में लॉन्च होने वाले नए स्मार्टफोन्स में इस ऐप को प्री-इंस्टॉल कर बेचा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here