
HMD 130 Music और 150 Music फीचर फोन भारत में लॉन्च कर दिए गए हैं। नाम से ही स्पष्ट है कि ये फोन खासतौर पर म्यूजिक लवर्स के लिए बनाए गए हैं, जिनमें डेडिकेटेड म्यूजिक कंट्रोल्स और 2W का बड़ा रियर स्पीकर दिया गया है, जो साफ और दमदार साउंड क्वालिटी और हैंड्स-फ्री कॉलिंग का अनुभव प्रदान करता है। HMD 130 Music में बिल्ट-इन UPI पेमेंट फीचर है, जबकि HMD 150 Music में स्कैन और पे की सुविधा उपलब्ध है।
HMD 130 Music, 150 Music की भारत में कीमत, सेल डिटेल्स
- HMD 130 Music की कीमत ₹1,899 रखी गई है, जबकि HMD 150 Music की कीमत ₹2,399 है।
- ये फोन प्रमुख रिटेल स्टोर्स, HMD की आधिकारिक वेबसाइट और विभिन्न ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगे।
- कंपनी दोनों मॉडल्स पर एक साल की रिप्लेसमेंट गारंटी दे रही है।
- HMD 130 Music ब्लू, डार्क ग्रे और रेड रंगों में आता है, जबकि HMD 150 Music को लाइट ब्लू, पर्पल और ग्रे कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है।
HMD 130 Music और 150 Music स्पेसिफिकेशंस
- HMD 130 Music और HMD 150 Music में 2.4-इंच QVGA डिस्प्ले और कीपैड दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इन फोंस में मजबूत कोने (reinforced corners) और स्क्रैच-प्रतिरोधी स्क्रीन है।
- HMD 130 Music और HMD 150 Music में 2,500mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है, जो USB Type-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का कहना है कि ये फोन 50 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक और 36 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम देते हैं।
- ये फीचर फोन वायरलेस और वायर्ड FM रेडियो, FM रिकॉर्डिंग और Bluetooth 5.0 सपोर्ट करते हैं। साथ ही, इनमें IP52 रेटिंग दी गई है।
- HMD 150 Music में LED फ्लैश के साथ QVGA रियर कैमरा दिया गया है, जबकि HMD 130 Music में डुअल-LED फ्लैश के साथ टॉर्च फंक्शन मिलता है।
- इन HMD फीचर मोबाइल्स में 8MB RAM और 8MB स्टोरेज दी गई है, जिसे SD कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। ये फोन S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं।
- HMD 130 Music और HMD 150 Music में हिंदी और अंग्रेजी भाषा के लिए टेक्स्ट-टू-स्पीच सॉल्यूशन भी दिया गया है।
नए स्मार्टफोंस के लॉन्च के अलावा, HMD Global ने IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के साथ अपनी साझेदारी को भी बढ़ाया है।










