म्यूजिक का मजा देंगे ये बटन वाले फोन, लॉन्च हुए नए HMD 130 Music और HMD 150 Music

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/HMD-130-HMD-150-music.jpg

Nokia के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global आप मोबाइल मार्केट में अपना परचम ऊंचा करने की जद्दोजहद में लगी है। MWC 2025 यानी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के मंच से इस कंपनी ने एक साथ कई प्रोडक्ट्स को टेक मंच पर पेश किया है जिनमें Kids Smartphone के साथ ही कीपैड मोबाइल HMD 130 Music और HMD 150 Music भी शामिल हैं।

बटन वाले फोन में मिलेगा म्यूजिक का मजा

नाम से ही पता चलता है कि ये खासतौर पर म्यूजिक का मजा लेने के लिए बनाए गए हैं। ये एचएमडी कीपैड मोबाइल 2W speaker से लैस किए गए हैं जो लाउंड म्यूजिक का मजा देते हैं। बिना सेटिंग्स में जाए गाने चलाने के लिए इनमें dedicated music buttons लगाए गए हैं। वहीं अच्छी बात यह है कि ये दोनों बटन वाले मोबाइल फोन 3.5mm हेडफोन जैक भी सपोर्ट करते हैं। इन फीचर्स फोंस में MP3 player पर गाने सुने जा सकते हैं तथा साथ ही FM Radio का लुफ्त भी उठाया जा सकता है।

HMD 130 Music और HMD 150 Music के फीचर्स

डिस्प्ले : इन दोनों फीचर फोन में 240 x 320 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 2.4-इंच की QVGA स्क्रीन दी गई है। यह चौकोर आकार की स्क्रीन है जिसने नीचे टी9 कीपैड लगा है।

ओएस : एचएमडी 130 म्यूजिक और एचएमडी 150 म्यूजिक मोबाइल फोन S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं।

मेमोरी : गाने या कॉन्टेक्ट नंबर करने के लिए इन दोनों बटन वाले फोन में 8MB storage दी गई गई है। इन दोनों फीचर्स फोंस में 32GB का मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है।

कैमरा : HMD 150 Music फोन में यूजर्स को फोटो खींचने के लिए QVGA camera भी मिलेगा। अंधेरे में बढिया फोटो कैप्चर हो, इसके लिए फोन में फ्लैश लाइट भी लगाई गई है। HMD 130 Music में कैमरा नहीं है।

कनेक्टिविटी : एचएमडी 130 म्यूजिक और एचएमडी 150 म्यूजिक फोन में लेटेस्ट और एडवांस Bluetooth 5.0 दी गई है जो बेहद तेजी व आसानी से वायरलेस तरीके के दूसरे डिवाइस के साथ कनेक्ट हो सकती है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए ये दोनों एचएमडी मोबाइल फोन 2,500mAh battery सपोर्ट करते हैं। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज करने के बाद यह 34 दिन का स्टेंडबाय दे सकती है। गौरतलब है कि यह रिमूवेबल बैटरी है जिसे फोन से बाहर भी निकाला जा सकता है। इन फोंस में USB Type-C मिलता है।