HMD Asha 505 की पहली झलक आई सामने! 5-इंच HD डिस्प्ले, 3000mAh बैटरी के साथ हो सकता है लॉन्च

HMD जल्द ही अपनी Asha सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन HMD Asha 505 लॉन्च कर सकता है। वहीं, लॉन्च से पहले इस फोन के रेंडर्स और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हो गए हैं। लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, यह एंट्री-लेवल फोन हो सकता है। जिसमें कॉम्पैक्ट डिजाइन, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और Android 14 Go Edition जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। आइए, आगे पूरी डिटेल्स जानते हैं।
HMD Asha 505 का डिजाइन हुआ लीक
टिप्स्टर द्वारा शेयर किए गए रेंडर्स के अनुसार, HMD Asha 505 को Cyan, Blue और Pink कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। फोन का डिजाइन पूर्व में आए Nokia Lumia 830 जैसा लग रहा है। इसके बैक पैनल पर ऊपर की ओर बीच में कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जबकि बीच में HMD की ब्रांडिंग नजर आती है। फोन में ग्लॉसी फिनिश, गोल किनारे और कॉम्पैक्ट बॉडी देखने को मिलती है। फ्रंट की बात करें तो इसमें ऊपर और नीचे मोटे बेजल दिए गए हैं।
HMD Asha 505
– Fluid Liquid 5.0″ HD, Dragontail glass
– 8MP / 5MP
– 4/64GB
– Octa-core processor
– Android 14Go (UL AOSP)
– 3000mAh battery
– USB-C, BT5.0, WiFi, Hotspot, GPS, Dual SIM, 3.5mm., FM Radio, AI, IP52 pic.twitter.com/vsUhNK9tdx— HMD_MEME’S (@smashx_60) July 10, 2026
HMD Asha 505 संभावित स्पेसिफिकेशंस
लीक के अनुसार HMD Asha 505 में 5-इंच HD डिस्प्ले मिल सकता है। जो 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आने की उम्मीद है।
परफॉरमेंस के लिए आगामी HMD Asha 505 में ऑक्टा-कोर Unisoc चिपसेट मिलने की बात कही गई है। यह स्मार्टफोन Android 14 Go Edition पर रन कर सकता है। इसमें पावर बैकअप के लिए 3,000mAh बैटरी दी जा सकती है। जो लंबा बैकअप दे सकती है।
अन्य फीचर्स के रूप में HMD Asha 505 में Dual SIM, USB Type-C पोर्ट, Bluetooth 5.0, Wi-Fi, GPS, 3.5mm हेडफोन जैक और FM Radio जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह IP52 रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है, जिससे यह हल्की धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रह सकता है। इस सेगमेंट में यह फीचर यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
कब हो सकता है लॉन्च?
फिलहाल HMD Global ने Asha 505 की लॉन्च डेट और कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि सामने आई लीक रिपोर्ट से लगता है कि कंपनी जल्द ही इस फोन को एंट्री-लेवल सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है। यदि ऐसा होता है, तो यह उन यूजर्स को लुभा सकता है जो कम बजट में कॉम्पैक्ट डिजाइन और जरूरी फीचर्स वाला फोन लेना चाहते हैं। इसके आगे के अपडेट लेने के लिए 91मोबाइल्स पर विजिट करते रहें।