10 दिन का बैटरी बैकअप और टफ रग्ड डिजाइन के साथ आया HMD Terra M फीचर फोन

HMD Global ने अपना नया मजबूत स्मार्ट Feature Phone, HMD Terra M ग्लोबली पेश किया है। इसे उन आर्गेनाइजेशन के लिए बनाया गया है जो कठिन और सेंसेटिव जगहों पर बढ़िया कम्युनिकेशन चाहते हैं। कंपनी की ओर से बताया गया है कि Terra M को मिशन-क्रिटिकल उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है। जहां मजबूत बनावट और लगातार कनेक्टिविटी सबसे बड़ी प्राथमिकता रखी जाती है। आइए, आगे इस फोन की जानकारी विस्तार से जानते हैं।
HMD Terra M में 2.8-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। जो ग्लव्स पहनकर भी आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें हाई-आउटपुट लाउडस्पीकर, प्रोग्रामेबल Push-to-Talk बटन और एक इमरजेंसी की भी लगी है। जिससे फील्ड ऑपरेशन के दौरान तुरंत कम्युनिकेशन हो सकता है। फोन में एंटरप्राइज-ग्रेड सॉफ्टवेयर मौजूद है। जो तेजी से बड़े स्तर पर डिप्लॉयमेंट, प्री-लोडेड एंटरप्राइज ऐप्स और आसान MDM एनरोलमेंट की सुविधा प्रदान करता है।
HMD Terra M फोन की मजबूती इसकी सबसे बड़ी खासियत है। डिवाइस MIL-STD-810H स्टैंडर्ड पर बना हुआ है और IP68 तथा IP69K रेटिंग्स के साथ आता है। यह 1.8 मीटर तक की गिरावट को झेल सकता है। जिससे यह फील्ड वर्क, फैक्ट्री यूज, सुरक्षा एजेंसियों और जोखिम वाले वातावरण में काम करने वालों के लिए बेहद उपयोगी डिवाइस साबित होगा।
कनेक्टिविटी के मामले में Terra M में 4G, VoLTE, VoWi-Fi, NFC, हॉटस्पॉट मोड, डुअल SIM और eSIM जैसे फीचर्स हैं। फोन Qualcomm Dragonwing QCM2290 चिपसेट पर रन करता है और कंपनी ने इसके लिए ग्लोबल लॉन्च से पांच साल तक क्वार्टरली सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। डिवाइस की 10 दिन तक की स्टैंडबाय बैटरी लाइफ इसे और भी शानदार बनाती है। खासकर उन जगहों पर जहां चार्जिंग की सुविधा लगातार उपलब्ध नहीं रहती है।
कंपनी के फाउंडर और CEO जीन-फ्रांस्वा बैरिल ने फोन को लेकर बताया है कि Terra M और Ivalo XE जैसे नए प्रोडक्ट्स HMD की उस रणनीति को मजबूत करते हैं जिसमें सुरक्षित और रेजिलिएंट मोबिलिटी सॉल्यूशंस को मिशन-क्रिटिकल वातावरण के लिए तैयार करना शामिल है।
HMD ने Terra M के लिए मिशन-रेडी एक्सेसरीज भी पेश की हैं। जिनमें एक स्टैकेबल चार्जिंग क्रैडल शामिल है, जिसकी मदद से 10 डिवाइस एक साथ चार्ज किए जा सकते हैं। इसके अलावा एक रग्ड बेल्ट-क्लिप होल्स्टर भी दिया गया है, जो फील्ड वर्क के दौरान डिवाइस तक तुरंत पहुंच की सुविधा प्रदान कर सकता है। वहीं, उपलब्धता की बात करें तो नया HMD Terra M फोन आने वाले नए साल 2026 की पहली तिमाही में HMD Secure और चुनिंदा पार्टनर्स के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा।