
हुआवई के सब-ब्रांड ऑनर ने आज भारत में इस साल के अपने पहले स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। डिवाइस को ऑनर 10 लाइट के नाम से पेश किया गया है। वहीं, ऑफिशियल लॉन्च से पहले डिवाइस को ई-कॉमर्स वेवबसाइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया था। नाम से जाहिर है कि डिवाइस पिछले साल लॉन्च किए गए ऑनर 9 लाइट का ही अपग्रेडेड वर्जन है। ऑनर 10 लाइट की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है और यह फोन 20 जनवरी से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और ऑनर इंडिया की वेबसाइट पर दोपहर 12 बजे सेल के लिए आएगा।
ऑनर 10 लाइट की कीमत
ऑनर 10 लाइट को कंपनी ने भारत में तीन वेरिएंट के अंदर लॉन्च किया है। इसमें 4जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999रुपए और 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 17,999 रुपए है। इसके अलावा ऑनर 10 लाइट के साथ रिलायंस जियो की ओर से 2,200 रुपए का कैशबैक मिलेगा।

ऑनर 10 लाइट में कंपनी ने वॉटर ड्रॉप स्टाइल नॉच डिसप्ले दिया है, जिसके अंदर आपको सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। वहीं, ऑनर द्वारा इस स्मार्टफोन को पहले चीन में लॉन्च किया जा चुका है। ऑनर 10 लाइट का सबसे बड़ा फीचर एआई (आर्टिफिशल इंटेलिजेंस) वाला 24-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इस कैमरे में 8 अलग-अलग मोड भी दिए गए हैं। वहीं, एआई की मदद से क्लिक कई गईं फोटो ओवरएक्सपोज्ड होने से बचेंगी और कलर भी अच्छे आएंगे।
ऑनर 10 लाइट स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.21-इंच एफएचडी+ डिसप्ले और एक छोटा वाटर ड्रॉप नॉच है। इसके अलावा ऑनर 10 लाइट हाईसिलिकॉन किरिन 710 चिपसेट पर आधारित है। यह कंपनी का एक मिड-रेंज प्रोसेसर है जो कि हुआवई द्वारा बनाया गया है। डिवाइस में दो सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट का ऑप्शन है, जिसकी मदद से आप एक साथ दो सिम और जरुरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं।
फोटोग्राफी की बात करें तो डिवाइसमें में डुअल रियर कैमरे में 13-मेगापिक्सल सेंसर और 2-मेगापिक्सल डेप्थ यूनिट है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में फीचर एआई (आर्टिफिशल इंटेलिजेंस) वाला 24-मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन एंडरॉयड 9.0 पाई बेस्ड ईएमयूआई 9.0 कस्टम स्किन पर कार्य करता है। वहीं, बैटरी बैकअप के लिए फोन में 3,320एमएएच की बैटरी मौजूद है।
ऑनर 10 लाइट में कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर डुअल 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 4.2 एलई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और ग्लोनास हैं। इसके अलावा इसका डाइमेंशन 154.8×73.64×7.95 मिलीमीटर है और वज़न 162 ग्राम है।





















