32MP सेल्फी कैमरे और बड़ी डिसप्ले के साथ भारत आया Honor 20i, जानें कीमत

Join Us icon

Huawei के सब ब्रांड Honor ने भारतीय बाजार में अपनी Honor 20 सीरीज लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के अंदर कंपनी ने Honor 20 और Honor 20 Pro के साथ ही Honor 20i को भी पेश किया है। इस स्मार्टफोन में भी बाकि के दोनों फोन की तरह ही सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन को फैंटम ब्लू और रेड के साथ मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

कीमत और उपलब्धता

अगर बात करें Honor 20i की कीमत की तो इसके 4जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 14,999 रुपए है। डिवाइस 18 जून से फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर पर सेल किया जाएगा। 

Honor 20i की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.21-इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिसप्ले है। इसके अलावा फोन में ऑक्टा-कोर किरिन 710 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके तीन वेरिएंट पेश किया गया गै। साथ ही इसमें 4 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में रियर पर ट्रिपल रियर कैमरा होगा, जिसमें 24-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 3,400 एमएएच की बैटरी है जो 10 वाट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here