
Honor ने इसी साल इंडियन मार्केट में ट्रिपल रियर कैमरे और वॉटरड्रॉप नाच वाला स्मार्टफोन Honor 20i लॉन्च किया था। कंपनी की ओर से यह डिवाईस 14,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया था, जिसे स्मार्टफोन यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया गया था। वहीं अब अपने फैन्स को तोहफा देते हुए Honor ने इस स्मार्टफोन की कीमत में कटौती करने की घोषणा की है। कंपनी ने बताया है कि वह Honor 20i का मूल्य सीधे 4,000 रुपये कम करने जा रही है जिसके बाद यह स्मार्टफोन सिर्फ 10,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Honor ने घोषणा की है कि Honor 20i स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती हो रहा है। कंपनी की ओर इस स्मार्टफोन का दाम 4,000 रुपये कम कर दिया गया है जिसके बाद Honor 20i सिर्फ 10,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। Honor के अनुसार Honor 20i के मीडनाईट ब्लैक कलर वेरिएंट पर यह प्राइज़ ड्रॉप किया गया है और इस फोन को शॉपिंग साइट अमेज़न व फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। वहीं दूसरी Honor 20i का फैंटम ब्लू कलर वेरिएंट इन दोनों वेबसाइट्स पर 11,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए मौजूद रहेगा। बता दें कि इस खास स्कीम का लाभ 30 नंवबर तक उठाया जा सकता है।
Honor 20i
फोन की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें तो Honor 20i 1080 × 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.21 इंच की फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड ओएस पर काम करता है तथा प्रोसेसिंग के लिए Honor 20i ऑक्टा-कोर हुआवई किरीन 710 चिपसेट दिया गया है। Honor 20i 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में रियर पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यहां फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 24-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही Honor 20i के बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Honor 20i में 32-मेगापिक्सल एआई फ्रंट कैमरा मौजूद है।
Honor 20i में पावर बैकअप के लिए फोन में 3,400 एमएएच की बैटरी है जो 10 वाट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है।



















