
Huawei के सब-ब्रांड Honor ने इसी हफ्ते टेक मंच पर अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए फ्लैगशिप फोन Honor 30s लॉन्च किया है। पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस फोन को पेश करने के बाद ऑनर अब इस सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए दो और नए फोन Honor 30 और Honor 30 Pro लाने को तैयार है। पिछले दिनों खबर आई थी कि कंपनी आने वाली 15 अप्रैल को ये दोनों फोन स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च कर देगी। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक ऑनर 30 और 30 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन एक ताजा मीडिया रिपोर्ट में Honor 30 से जुड़ी अहम डिटेल्स का खुलासा हुआ है।
Honor 30 से जुड़ी यह जानकारी जीएसएम एरिना वेबसाइट द्वारा दी गई है। वेबसाइट ने ऑनर 30 की फोटो शेयर करते हुए दावा किया है कि यह फोन 50 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोटो को देखकर पता चला है कि Honor 30 स्मार्टफोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। यह कैमर सेटअप स्क्वायर शेप का होगा जो फोन के बैक पैनल पर उपरी दाईं स्थित है। इस कैमरा सेटअप में तीन सेंसर जहां बाईं ओर वर्टिकल शेप में लगे हैं वहीं चौथा सेंसर और फ्लैश लाईट दाईं और स्थित है। फ्लैश के उपर लेंस की डिटेल अंकित है।
Honor 30 के क्वॉड रियर कैमरा सेटअप में सबसे उपर मौजूद कैमरा सेंसर भी गोल की बजाय चौकोर आकार में दिया गया है। सेंसर डिटेल की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक फोन 50 मेगापिक्सल का Sony IMX700 सेंसर दिया जाएगा। यह कैमरा Octa PD फीचर भी सपोर्ट करेगा। ऑनर 30 के रियर कैमरा सेटअप में डुअल एलईडी फ्लैश दी गई है। फोटो में फोन का कलर सिल्वर पर्पल शेड में दिखाया गया है। बता दें कि अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार किरीन 990 5जी चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोन में बड़ी डिस्प्ले, पंच-होल फ्रंट कैमरा, फास्ट चार्जिंग और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फ्लैगशिप फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
HONOR 30S
Honor 30S को कंपनी ने 6.5-इंच FHD+ IPS डिसप्ले के साथ पेश किया है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1800 पिक्सल और स्क्रीन ब्राइटनेस 450 nits है। इतना ही नहीं फोन का हाई स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90.3 प्रतिशत है। इसके अलावा कंपनी ने फोन में किरिन 820 5G चिपसेट दिया गया है जो चार एआरएम-कॉर्टेक्स ए 55 कोर के साथ आठ कोर आर्किटेक्चर क्लॉक स्पीड 1.84GHz के साथ चार एआरएम-ए 76 कोर से पैक है। फोन में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी की स्टोरेज और 256जीबी की स्टोरेज का ऑप्शन मौजूद है। इसके अलावा डिवाइस में मैजिक UI 3.1.1 बेस्ड एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम है।
फोन के 64-मेगापिक्सल के मुख्य कैमरा है, जिसमें f / 1.8 अपर्चर है यह डिफ़ॉल्ट रूप से 16-मेगापिक्सेल इमेज का आउटपुट देता है। 8-मेगापिक्सल ऑप्टिकल ज़ूम लेंस 3x ऑप्टिकल ज़ूम, 5x हाइब्रिड ज़ूम और 20x डिजिटल ज़ूम का सपोर्ट करता है। वहीं, 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस लैडस्कैप बिल्डिंग के लिए दिया गया है, जबकि 2-मेगापिक्सल मैक्रो लेंस छोटे ऑबजेक्ट के लिए दिया गया है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000 mAh की बैटरी 40W वायर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।























