आॅनर 9आई

Join Us icon

आॅनर 9आई प्राइस इन इंडिया
आॅनर 9आई, 4जीबी रैम 64जीबी मैमोरी- 17,999 रुपये

हुआवई ब्रांड आॅनर ने हाल में ही अपना पहला बेज़ल लेस डिसप्ले वाला फोन पेश किया है। कंपनी ने आॅनर 9आई से इसकी शुरुआत की है। इसे लॉन्च हुए थोड़ा समय हो गया है लेकिन न सिर्फ अपने डिसप्ले की वजह से बल्कि अपने फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के कारण भी हॉनर का यह मॉडल काफी चर्चा में रहा है। भारतीय बाजार में आॅनर 9आई फ्लिपकार्ट के साथ उपलब्ध है जहां इसका प्राइस 17,999 रुपये से शुरू है।

डिजाइन
आॅनर 9आई को मैटल यूनिबॉडी डिजाइन में पेश किया गया है जो देखने में काफी मजबूत लगता है। इस फोन का बैक पैनल थोड़ा घुमावदार है इस वजह से पकड़ने में भी आपको अच्छा अहसास कराएगा। फोन के पिछले हिस्से पर आपको डुअल कैमरा मॉड्यूल मिलेगा जो थोड़ा उभर कर उपर की ओर आता है। वहीं कैमरे के साथ ही एलईडी फ्लैश और फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं। चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है।

डिसप्ले
जैसा कि हमने पहले ही बताया कि आॅनर 9आई में 5.9-इंच बेज़ल लेस 18:9 रेशियो वाला बेज़ल लेस डिसप्ले है। यही आपका ध्यान सबसे पहले खींचेगा। कंपनी ने इसे फुलएचडी+ रेजल्यूशन (1080×2160 पिक्सल) के साथ पेश किया है। कंपनी ने लेमिनेशन के बारे में जानकारी नहीं दी है।

कैमरा
हालांकि आपको बता दूं कि सबसे ज्यादा ध्यान इसका कैमरा खींचेगा। आॅनर ने इस फोन को चार कैमरे से लैस किया है। फोन में 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी उपलब्ध है। आप दोनों कैमरा सेटअप से पोर्ट्रेट मोड में तस्वीरें ले पाएंगे। पिछले हिस्से पर एक एलईडी फ्लैश है और फ्रंट पैनल पर सॉफ्ट सेल्फी फ्लैश दिया गया है।

हार्डवेयर
हुआवई ने आॅनर 9आई को किरीन 659 चिपसेट पर पेश किया है। इस फोन में आपको 2.36 गीगाहर्ट्ज़ का आॅक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा। कंपनी ने फोन को 4 जीबी रैम और साथ 64 जीबी स्टोरेज है। इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 128जीबी तक के कार्ड का उपयोग किया है।

सॉफ्टवेयर
कंपनी ने इस फोन को इमोशन यूआई जिसे ईएमयूआई का नाम दिया गया है के साथ पेश किया है। यह ईएमयूआई 5.1 पर रन करता है जो कि एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट पर आधारित है। फोन के साथ कुछ शानदार जेस्चर आधरित फीचर्स हैं। अगर आप स्क्रीन पर दो बार नॉक करेंगे तो फोन स्क्रीनशॉट ले लेगा। वहीं स्क्रीन रिकॉर्डिंग का भी विकल्प है।

कनेक्टिविटी
दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी वोएलटीई का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि कमी यह कही जा सकती है कि दूसरा स्लॉट हाईब्रीड है। जहां आप सिम या माइक्रोएसडी कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग कर सकते हैं।

बैटरी
पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,340 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन गोल्ड, ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध हैं।

आॅनर 9आई के सारे स्पेसिफिकेशन

मॉडलऑहर 9आई
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच)5.9 इंच (14.99 सेंटीमीटर)
रेजल्यूशनफुल एचडी+, (1,80 0 x 2,160 पिक्सल), 18:9 आसपेक्ट रेशियो, बेज़ल लेस डिसप्ले
प्रोटेक्शन
स्क्रीन टाइपआईपीएस एलसीडी
टचस्क्रीनहां
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडलकिरीन 659
प्रोसेसरआॅक्टाकोर (2.36गीगाहट्र्ज + 1.7गीगाहट्र्ज ) कोर्टेक्स-ए53 प्रोसेसर
ग्राफिक्स प्रोसेसरमाली-टी830 एमपी2
मैमोरी
रैम4जीबी
इंटरनल मैमेरी64जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरी256जीबी माइक्रोएसडी
कैमरा
रियर कैमराडुअल कैमरा,16-मेगापिक्सल+2-मेगापिक्सल
रियर फ्लैशहां
फ्रंट कैमराडुअल कैमरा, 13-मेगापिक्सल+2-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैशहां
वीडियो रिकॉर्डिंग1,080 @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टमएंडरॉयड वी7.1.1 नुगट
यूआईईएमयूआई 5.1
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता3,340 एमएएच
रीमूवेबल बैटरीनहीं
बैटरी टाइपलिथियम आॅयन
डाटा कनेक्टिविटी
सिम साइजसिम1- नैनो, सिम 2- नैनो (हाईब्रीड)
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीईहां/ हां
3जीहां
2जीहां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीईहां/ हां
3जीहां
2जीहां
वाई-फाईहां
जीपीएसहां
ब्लूटूथहां
एनएफसीनहीं
यूएसबी ओटीजीहां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसरहां
इंफ्रारेडनहीं
प्रॉक्सिमिटी सेंसरहां
एक्सेलेरोमीटरहां
एंबियंट लाइट सेंसरहां
जायरोस्कोपहां
म्यूजिक
म्यूजिक प्लेयरहां
हेडफोनहां, 3.5एमएम आॅडियो जैक
एफएमहां
डायमेंशन156.2 X 75.2 X 7.5एमएम
वज़न164ग्राम
कलरगोल्ड, ब्लू और ब्लैक