
आॅनर ने पिछले महीने ही अपने पहले बेजल लेस स्मार्टफोन आॅनर 9आई का नया वर्ज़न आॅनर 9आई (2018) चीन में लॉन्च किया था। कुछ दिनों पहले ही 91मोबाइल्स ने एक्सक्लूसिव खबर छापी थी कि आॅनर कंपनी जल्द ही अपने इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने वाली है। वहीं अब आॅनर इंडिया ने मीडिया इन्वाईट भेज कर नए फोन के लॉन्च को पुख्ता कर दिया है। आॅनर का नया फोन आॅनर 9एन नाम से 24 जुलाई को भारत में लॉन्च हो रहा है।
आॅनर इंडिया की ओर से मीडिया इन्वाईट भेजे जा रहे हैं, जिसमें आधिकारिक घोषणा की गई है कि कंपनी 24 जुलाई को भारत में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी मंच से देश में नया आॅनर स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। आॅनर द्वारा यह स्मार्टफोन आॅनर 9एन नाम के साथ भारत में लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि यही स्मार्टफोन चीनी बाजार में आॅनर 9आई नाम के साथ लॉन्च हो चुका है।
Beauty is not what meets the eye but an essence that is all around us! ✨✨
Get ready to witness beauty like never before at the grand launch of #Honor9N on 24th July! ??
Mark your calendar! #BeautyAllAround pic.twitter.com/HaOS70q6NO— Honor India (@HiHonorIndia) July 16, 2018
आॅनर 9एन यानि आॅनर 9आई (2018) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन मैटल फ्रेम पर बना है जिसका बैक पैनल मिरर फिनिशिंग वाला है। कंपनी ने इस फोन को 2280 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.84-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर पेश किया है जिसके उपरी किनारे पर नॉच मौजूद है। यह फोन एंडरॉयड 8.0 ओरियो आधारित ईएमयूआई 8.0 पर पेश किया गया है जिसके साथ हाईसिलिकॉन किरीन 659 चिपसेट पर रन करता है।
कंपनी की ओर से इस फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी दी गई है जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए माली टी830-एमपी2 जीपीयू मौजूद है। आॅनर 9एन/आॅनर 9आई (2018) को 64जीबी तथा 128जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा सेंसर दिए गए हैं वहीं सेल्फी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
हुआवई का 4 कैमरे वाला फोन अमेजन पर हुआ लिस्ट, 26 को होगा भारत में लॉन्च
आॅनर 9एन/आॅनर 9आई (2018) डुअल सिम के साथ ही वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक तकनीक भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। चीनी बाजार में आॅनर 9आई (2018) का 64जीबी वेरिएंट 1,399 युआन (तकरीबन 14,600) तथा 128जीबी मैमोरी वेरिएंट 1,699 युआन (तकरीबन 17,800) की कीमत पर ब्लैक, ब्लू, ग्रीन व पर्पल कलर वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। भारत में फोन की कीमत क्या होगी और इसके लिए 24 जुलाई का इंतजार किया जा रहा है।




















Comments are closed.