आॅनर 9आई

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/10/honor-9i-1.jpg

आॅनर 9आई प्राइस इन इंडिया
आॅनर 9आई, 4जीबी रैम 64जीबी मैमोरी- 17,999 रुपये

हुआवई ब्रांड आॅनर ने हाल में ही अपना पहला बेज़ल लेस डिसप्ले वाला फोन पेश किया है। कंपनी ने आॅनर 9आई से इसकी शुरुआत की है। इसे लॉन्च हुए थोड़ा समय हो गया है लेकिन न सिर्फ अपने डिसप्ले की वजह से बल्कि अपने फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के कारण भी हॉनर का यह मॉडल काफी चर्चा में रहा है। भारतीय बाजार में आॅनर 9आई फ्लिपकार्ट के साथ उपलब्ध है जहां इसका प्राइस 17,999 रुपये से शुरू है।

डिजाइन
आॅनर 9आई को मैटल यूनिबॉडी डिजाइन में पेश किया गया है जो देखने में काफी मजबूत लगता है। इस फोन का बैक पैनल थोड़ा घुमावदार है इस वजह से पकड़ने में भी आपको अच्छा अहसास कराएगा। फोन के पिछले हिस्से पर आपको डुअल कैमरा मॉड्यूल मिलेगा जो थोड़ा उभर कर उपर की ओर आता है। वहीं कैमरे के साथ ही एलईडी फ्लैश और फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं। चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है।

डिसप्ले
जैसा कि हमने पहले ही बताया कि आॅनर 9आई में 5.9-इंच बेज़ल लेस 18:9 रेशियो वाला बेज़ल लेस डिसप्ले है। यही आपका ध्यान सबसे पहले खींचेगा। कंपनी ने इसे फुलएचडी+ रेजल्यूशन (1080×2160 पिक्सल) के साथ पेश किया है। कंपनी ने लेमिनेशन के बारे में जानकारी नहीं दी है।

कैमरा
हालांकि आपको बता दूं कि सबसे ज्यादा ध्यान इसका कैमरा खींचेगा। आॅनर ने इस फोन को चार कैमरे से लैस किया है। फोन में 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी उपलब्ध है। आप दोनों कैमरा सेटअप से पोर्ट्रेट मोड में तस्वीरें ले पाएंगे। पिछले हिस्से पर एक एलईडी फ्लैश है और फ्रंट पैनल पर सॉफ्ट सेल्फी फ्लैश दिया गया है।

हार्डवेयर
हुआवई ने आॅनर 9आई को किरीन 659 चिपसेट पर पेश किया है। इस फोन में आपको 2.36 गीगाहर्ट्ज़ का आॅक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा। कंपनी ने फोन को 4 जीबी रैम और साथ 64 जीबी स्टोरेज है। इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 128जीबी तक के कार्ड का उपयोग किया है।

सॉफ्टवेयर
कंपनी ने इस फोन को इमोशन यूआई जिसे ईएमयूआई का नाम दिया गया है के साथ पेश किया है। यह ईएमयूआई 5.1 पर रन करता है जो कि एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट पर आधारित है। फोन के साथ कुछ शानदार जेस्चर आधरित फीचर्स हैं। अगर आप स्क्रीन पर दो बार नॉक करेंगे तो फोन स्क्रीनशॉट ले लेगा। वहीं स्क्रीन रिकॉर्डिंग का भी विकल्प है।

कनेक्टिविटी
दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी वोएलटीई का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि कमी यह कही जा सकती है कि दूसरा स्लॉट हाईब्रीड है। जहां आप सिम या माइक्रोएसडी कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग कर सकते हैं।

बैटरी
पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,340 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन गोल्ड, ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध हैं।

आॅनर 9आई के सारे स्पेसिफिकेशन

मॉडल ऑहर 9आई
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच) 5.9 इंच (14.99 सेंटीमीटर)
रेजल्यूशन फुल एचडी+, (1,80 0 x 2,160 पिक्सल), 18:9 आसपेक्ट रेशियो, बेज़ल लेस डिसप्ले
प्रोटेक्शन
स्क्रीन टाइप आईपीएस एलसीडी
टचस्क्रीन हां
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडल किरीन 659
प्रोसेसर आॅक्टाकोर (2.36गीगाहट्र्ज + 1.7गीगाहट्र्ज ) कोर्टेक्स-ए53 प्रोसेसर
ग्राफिक्स प्रोसेसर माली-टी830 एमपी2
मैमोरी
रैम 4जीबी
इंटरनल मैमेरी 64जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरी 256जीबी माइक्रोएसडी
कैमरा
रियर कैमरा डुअल कैमरा,16-मेगापिक्सल+2-मेगापिक्सल
रियर फ्लैश हां
फ्रंट कैमरा डुअल कैमरा, 13-मेगापिक्सल+2-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश हां
वीडियो रिकॉर्डिंग 1,080 @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड वी7.1.1 नुगट
यूआई ईएमयूआई 5.1
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता 3,340 एमएएच
रीमूवेबल बैटरी नहीं
बैटरी टाइप लिथियम आॅयन
डाटा कनेक्टिविटी
सिम साइज सिम1- नैनो, सिम 2- नैनो (हाईब्रीड)
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
वाई-फाई हां
जीपीएस हां
ब्लूटूथ हां
एनएफसी नहीं
यूएसबी ओटीजी हां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसर हां
इंफ्रारेड नहीं
प्रॉक्सिमिटी सेंसर हां
एक्सेलेरोमीटर हां
एंबियंट लाइट सेंसर हां
जायरोस्कोप हां
म्यूजिक
म्यूजिक प्लेयर हां
हेडफोन हां, 3.5एमएम आॅडियो जैक
एफएम हां
डायमेंशन 156.2 X 75.2 X 7.5एमएम
वज़न 164ग्राम
कलर गोल्ड, ब्लू और ब्लैक