8जीबी रैम, पॉप-अप सेल्फी और ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Honor 9X Pro, Honor 9X ने भी हुआ पेश

Honor ने बताया था कि कंपनी अपनी एक्स सीरीज़ को बढ़ाते हुए 23 जुलाई को दो नए फोन लॉन्च करेगी। वहीं आज कंपनी ने अंर्तराष्ट्रीय मंच पर इस स्मार्टफोन सीरीज़ का विस्तार कर दिया है। Honor की ओर से Honor 9X और Honor 9X Pro टेक मंच पर पेश कर दिए गए हैं। शानदार लुक और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस ये स्मार्टफोन आज चीनी बाजार में उतारे गए हैं जो आने वाले दिनों में इंडिया समेत विश्व के अन्य देशों में कदम रखेंगे। बता दें कि Honor 9X और Honor 9X Pro ब्रांड के पहले स्मार्टफोन हैं जो पॉप-अप सेल्फी के साथ लॉन्च हुए हैं।
लुक व डिजाईन
सबसे पहले Honor 9X और Honor 9X Pro की लुक व डिजाईन की बात करें तो ये दोनों ही मॉडल बेजल लेस फुलव्यू डिसप्ले पर पेश किए गए हैं। फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी नॉच नहीं दी गई है। डिसप्ले के तीन किनारें बेजल लेस हैं तथा नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट मौजूद है। Honor 9X और Honor 9X Pro के उपरी पैनल पर बाईं ओर से पॉप-अप सेल्फी कैमरा बाहर आता है।
Honor 9X डुअल और Honor 9X Pro ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। यह कैमरा सेटअप बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर दिया गया है। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट भी दी गई है। कैमरा सेटअप के साथ ही 48MP AI Camera कैमरा लिखा गया है। फोन के बैक पैनल पर फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। तथा नीचे की ओर Honor की ब्रांडिंग हैं। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के दाएं साईड पैनल पर दिया गया है।
फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स
Honor 9X सीरीज़ के ये दोनों ही स्मार्टफोन मॉडल 1,080 x 2,340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.59-इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट करते हैं। ये स्मार्टफोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित ईएमयूआई 10 पर पेश किए गए हैं जो 2.27गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ हुआवई के किरीन 810 चिपसेट पर रन करते हैं। साथ ही ग्राफिक्स के लिए Honor 9X और Honor 9X Pro में जीपीयू टर्बो 2.0 भी दिया गया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने पेश की 64-मेगापिक्सल वाली फोटो, 4 सेंसर के साथ आएगा यह अनूठा फोन, Realme छूटेगा पीछे
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Honor 9X और Honor 9X Pro के बैक पैनल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी आईएमएक्स586 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही दोनों ही फोन मॉडल्स में 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेफ्थ रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इन दोनों सेंसर्स के साथ ही Honor 9X Pro 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस भी सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए इन दोनों ही मॉडल्स में एफ/2.2 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा मौजूद है। यह भी पढ़ें : Xiaomi का नया दांव, कम किए 3 स्मार्ट टेलीविज़न के दाम
Honor 9X और Honor 9X Pro डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करते हैं। सिक्योरिटी व फोन अनलॉकिंग के लिए जहां Honor 9X सीरीज़ के दोनों ही मॉडल्स साईट माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करते हैं वहीं दोनों ही फोन फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है। वहीं बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही Honor 9X और Honor 9X Pro में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
कीमत
Honor 9X के सबसे छोटे 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1399 युआन में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार तकरीबन 14,000रुपये है। इसी तरह फोन के 6जीबी रैम + 64जीबी मैमोरी वेरिएंट को 1599 युआन तथा 8जीबी रैम + 128जीबी मैमोरी वेरिएंट को 1899 युआन में लॉन्च किया गया है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार क्रमश: 16,000 रुपये और 19,000 रुपये के करीब है।
Honor 9X Pro की कीमत की बात करें तो फोन का शुरूआती वेरिएंट 8जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस वेरिएंट की कीमत 2199 युआन यानि तकरीबन 22,000 रुपये है। इसी तरह फोन के 8जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2399 युआन यानि तकरीबन 24,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। ये दोनों ही फोन चीन में 30 जुलाई से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध होंगे।