लॉन्च से पहले ही सामने आई Honor 9X की फुल स्पेसिफिकेशन्स, 8जीबी रैम पर होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/07/honor-9x-1.jpg

Honor बेहद जल्द अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ को बढ़ाने वाली है। कंपनी आधिकारिक तौर पर घोषणा कर चुकी है कि आने वाली 23 जुलाई को चीन में Honor का एक बड़ा ईवेंट आयोजित किया जाएगा। चर्चा है कि इसी ईवेंट के मंच से कंपनी आगामी स्मार्टफोन Honor 9X और Honor 9X Pro टेक जगत में कदम रखेंगे। पिछले कुछ दिनों में इन दोनों स्मार्टफोंस को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं, वहीं अब Honor 9X सीरीज़ को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर भी लिस्ट कर दिया गया है।

चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर Honor 9X की यह लिस्टिंग हालांकि कुछ दिन पहले की है लेकिन अब टेना ने लिस्टिंग को अपडेट करते हुए सभी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लिस्टिंग के मुताबिक Honor 9X को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा तथा यह फोन 6.59-इंच की फुलएचडी+ प्लस आईपीएस डिसप्ले सपोर्ट करेगा जिसका स्क्रीन रेज्ल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल का होगा।

Honor 9X को टेना पर तीन वेरिएंट्स में दिखाया गया है। इन वेरिएंट्स में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज, 6जीबी रैम के साथ 128जीबी मैमोरी और 8जीबी रैम के साथ 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज बताई गई है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की बात कही गई है जो हुआवई के ही किरीन 810 चिपसेट पर रन करेगा। Exclusive : 4 नहीं Realme 5 होगा इंडिया में लॉन्च, Realme 4 का लीक बॉक्स है फेक

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Honor 9X को टेना पर डुअल रियर कैमरे से लैस बताया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक फोन के बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर मौजूद रहेगा। वहीं इसके साथ ही सेल्फी के लिए Honor 9X में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात टेना लिस्टिंग में सामने आई है।

Honor 9X Pro

ऑनर 9एक्स प्रो की बात करें तो लीक के मुताबिक यह फोन 6जीबी रैम + 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज, 8जीबी रैम मैमोरी + 128जीबी की इंटरनल मैमोरी तथा 8जीबी रैम + 256जीबी की इंटरनल स्टोरज के तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा तथा सभी वेरिएंट्स एंडरॉयड पाई के साथ हुआवई के किरीन 980 चिपसेट पर काम करेगे। लीक में बताया गया है कि यह फोन 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करेगा जो 20वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होगा।

लीक में सामने आया है कि यह फोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर 4 कैमरा सेंसर्स होंगे जिनमें 48-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स582 प्राइमरी सेंसर होगा। इसी तरह Honor 9X Pro के रियर कैमरा सेटअप में 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर तथा 2-मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस दिया जा सकता है। इसी तरह सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 25-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात कही गई है।