
टेक ब्रांड ऑनर ने पिछले महीने अपनी होम मार्केट चीन में ‘प्ले’ सीरीज का विस्तार करते हुए Honor Play 11T लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी इसी सीरीज का नया मोबाइल Honor Play 11 लेकर आ रही है। इस अपकमिंग 5जी फोन को माकेर्टिंग मटेरियल इंटरनेट पर लीक हो गया है जिसमें मोबाइल की फोटो, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है। इस लीक के बाद माना जा सकता है कि बेहद जल्द ऑनर प्ले 11 5जी फोन चाइना में लॉन्च होने वाला है।
Honor Play 11 स्पेसिफिकेशन्स
ऑनर प्ले11 5जी फोन को इस महीने सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। लीक हुए प्रोमोशनल मटेरियल से खुलासा हुआ है कि इस अपकमिंग मोबाइल को Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 पर लॉन्च किया जाएगा। यह 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस फोन में डेडिकेटेड AI बटन भी लगाया गया है।
Honor Play11 5G फोन में 1592 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.87-इंच की एचडी+ डिस्प्ले लगाई गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली TFT LCD स्क्रीन बताई गई है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। लीक के अनुसार इस मोबाइल की थिकनेस 8.3mm होगी। स्मार्टफोन में IP69K रेटिंग भी दी गई है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करेगी।
यह बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन है। सामने आई डिटेल्स के अनुसार ऑनर प्ले 11 स्मार्टफोन को कंपनी तगड़ी 8300mAh बैटरी पर लॉन्च करेगी जिसके साथ 6 साल की बैटरी हेल्थ भी प्राप्त होगी। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी दिया जाएगा। मोबाइल में रिवर्स चार्जिंग मिलेगी या नहीं, इसकी जानकारी मार्केटिंग मटेरियल में सामने नहीं आई है।
फोटोग्राफी के लिए इस अपकमिंग Honor Play 11 5G फोन में सिंगल रियर कैमरा ही दिया गया है। प्रोमोशनल मार्केटिंग मटेरियल के अनुसार इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा। फिलहाल फोन के फ्रंट कैमरा की डिटेल्स सामने नहीं आई है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इस ऑनर फोन में Wi-Fi और Bluetooth 4.2 के साथ ही NFC का सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें 400% सुपर लाउड वॉल्यूम फीचर भी मिलेगा
ऑनर प्ले 11 5जी फोन को कंपनी गोल्ड-स्टैंडर्ड फाइव-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस बॉडी पर लेकर आ रही है जिसके चलते कुछ मीटर के हाइट से गिरने बाद भी फोन टूटेगा नहीं। उम्मीद है कि आने वाले कुछ ही दिनों में कंपनी इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर देगी। जैसे ही स्मार्टफोन ऑफिशियली अनाउंस होगा, इसकी कीमत और फुल स्पेक्स पाठकों को साथ शेयर कर दी जाएगी।










