Honor ने पेश किया नया स्मार्टफोन Play 80m 5G, मोबाइल में है 5300mAh बैटरी और 12GB RAM की ताकत

Join Us icon

ऑनर ने अप्रैल महीने में ‘प्ले सीरीज’ के तहत Honor Play 80, Play 80 Pro और Play 80 Pro Plus स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। वहीं अब इस सीरीज का एक और नया मोबाइल Honor Play 80m भी चीन में पेश कर दिया गया है। कंपनी वेबसाइट से ​जरिये इस स्मार्टफोन को ऑफिशियली रिवील कर दिया गया है जिसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Honor Play 80m स्पेसिफिकेशन्स

Honor Play 80m 5G फोन में 4जीबी रैम दी गई है और यह मोबाइल एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है। यह तकनीक स्मार्टफोन की फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 12GB RAM (4जीबी+8जीबी) की ताकत देती है। कंपनी वेबसाइट पर इसे 128जीबी स्टोरेज के साथ लिस्ट किया गया है। फिलहाल इस सस्ते 5जी फोन का प्राइस अनाउंस नहीं हुआ है लेेकिन जैसे ही फोन की कीमत सामने आएगी, इस खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।

ऑनर प्ले 80एस को एंड्रॉयड आधारित MagicOS 9.0 पर पेश किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में ARM G57 MC2 जीपीयू मौजूद है।

Honor Play 80m 5G फोन चाइना में 1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लाया गया है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जिसपर 90हर्ट्ज़ रिर्फेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने इसे TFT LCD पैनल पर पेश किया है जिसपर स्क्रीन आई प्रोटेक्शन मिलती है। यानी लंबे समय तक फोन चलाने पर भी आंखों को ज्यादा नुकसान नहीं होगा।

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए ऑनर प्ले 80एम 5जी फोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। यह मोबाइल सिंगल रियर कैमरा ही सपोर्ट करता है और इसमें 10x digital zoom का सपोर्ट दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह 5जी स्मार्टफोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

पावर बैकअप के लिए Honor Play 80m 5G फोन को चाइना में 5300mAh Battery के साथ पेश किया गया है जो 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आई है। इस फोन में Ultra Power Saving Mode दिया गया है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि सिर्फ 10% बैटरी बचने पर भी इस मोड में 65 घंटे का स्टेंडबॉय टाइम या फिर तकरीबन 3.4 घंटे का टॉक टाइम पाया जा सकता है।

ऑनर प्ले 80एम 5जी फोन को ​मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर लाया गया है। यह शॉकप्रूफ डिजाइन पर बनी है जो जमीन पर गिरने पर भी इसे नुकसान से बचा सकती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और OTG सहित 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इस 5जी फोन की थिकनेस 7.89mm और वजन तकरीबन 186 ग्राम है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here