4,900एमएमएच बैटरी के साथ टेना पर लिस्ट हुआ Honor Play 9A, जल्द होगा लॉन्च

Join Us icon

Honor को लेकर खबर है कि कंपनी जल्द ही अपनी ग्लोबल मार्केट में नया फ्लैगशिप फोन Honor 30S लॉन्च कर सकती है। पिछले दिनों लीक में सामने आया था कि यह डिवाईस हुआवई के ही किरीन 820 चिपसेट पर पेश किया जाएगा। इस चिपसेट की खासियत है कि यह 5G कनेक्टिविटी से लैस है जो मीड रेंज ​फोन में आता है। Honor 30 सीरीज़ के बाजार में आने से पहले ही ब्रांड का एक और नया फोन सामने आया है। ऑनर के नए फोन को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर लिस्ट किया गया है जहां इसका नाम Honor Play 9A बताया गया है।

Honor Play 9A को सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर MED-AL20 और MOA-AL20 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यहां फोन का नाम तो साफ नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि यह फोन ‘ऑनर प्ले’ सीरीज़ का आगामी डिवाईस Honor Play 9A होगा। लीक में फोन की फोटो के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स की खुलासा भी किया गया है। सबसे पहले लुक व डिजाईन की बात करें तो ऑनर प्ले 9ए को वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर बना दिखाया गया है।

फोटो से पता चला है कि स्क्रीन के तीन किनारें तो बेजल लेस होंगे लेकिन नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट दिया जाएगा। इसी तरह Honor Play 9A के बैक पैनल पर स्क्वायर शेप का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो पैनल के उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस सेटअप में दो कैमरा सेंसर और एक फ्लैश लाईट को वर्टिकल शेप में लगी हुई है वहीं बाईं ओर सेंसर डिटेल लिखी गई है। फोन के बैक पैनल पर फिंगर​प्रिंट सेंसर मौजूद है तथा राईट साईड पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है।

Honor Play 9A

ऑनर प्ले 9ए की स्पेसिफिकेशन्स् की बात करें तो टेना के अनुसार इस फोन का डायमेंशन 159.07 x 74.06 x 9.04एमएम का होगा और फोन में 6.3 इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले दी जाएगी। टेना पर इस फोन को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 से लैस बताया गया है जो मैज़िक यूआई 3.0 पर काम करेगा। वहीं फोन में प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक का हीलियो पी35 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है।

Exclusive: Huawei P40 और P40 Pro की फुल स्पेसिफिकेशन्स आई सामने, 26 मार्च को होंगे लॉन्च

Honor Play 9A को 4 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है जिसके साथ 64 जीबी स्टोरेज व 128 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो टेना के अनुसार फोन के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेफ्थ सेंसर दिया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की बात कही गई है वहीं टेना पर ऑनर प्ले 9ए को 4,900एमएमएच की बैटरी से लैस बताया गया है जो 10वॉट चार्जिंग सपोर्ट वाली हो सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here