
टेक कंपनी आॅनर ने आज अंर्तराष्ट्रीय टेक मंच पर अपनी नई तकनीक पेश करते हुए नया स्मार्टफोन ‘आॅनर प्ले’ लॉन्च कर दिया है। आॅनर ने अपने इस नए स्मार्टफोन की शुरूआत चीनी बाजार से की है। आॅनर प्ले की सबसे बड़ी खासियत इस फोन में मौजूद ‘जीपीयू टर्बो’ है, जो ग्राफिक्स प्रोसेसिंग को बेहद ही शार्प बनाते हुए फोन में पावर खपत कम करता है। आॅनर का दावा है कि जीपीयू टर्बो तकनीक के चलते आॅनर प्ले फोन ग्राफिक्स की क्षमता 60 प्रतिशत तक बढ़ेगी और बैटरी की खपत 30 प्रतिशत तक कम रहेगी।
आॅनर प्ले के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 19:8 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसके उपरी ओर नॉच मौजूद है। इस फोन में मैटल यूनिबॉडी डिजाईन के साथ 6.3-इंच की बड़ी फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित ईएमयूआई 8.2 पर पेश किया गया है जिसके साथ आॅक्टाकोर प्रोसेसर व किरीन 970 चिपसेट पर रन करता है।

कंपनी की ओर से इस फोन को 4जीबी रैम तथा 6जीबी रैम के दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। दोनों ही वेरिएंट्स में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह फोन डुअल रियर कैमरा से लैस है। फोन के बैक पैनल पर जहां एआई तकनीक से लैस 16-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा सेंसर दिए गए हैं वहीं सेल्फी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
एचटीसी डिजायर 12 और 12 प्लस भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
आॅनर प्ले में मौजूद जीपीयू टर्बो गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहद खास बनाता है। फोन की ग्राफिक्स पावर गेम को एचडीआर का अनुभव देती है वहीं इसमें मौजूद 7.1 चैनल हाईस्टन साउंड 3डी गेम साउंड इफेक्ट देने में सक्षम है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन में 3,750एमएएच की बैटरी दी गई है। चीन में यह फोन ब्लैक, ब्लू और वॉयलेट कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।
एलजी ने पेश की नई स्मार्टफोन सीरीज़, एक साथ लॉन्च हुए तीन शानदार स्मार्टफोन
कीमत की बात करें तो आॅनर प्ले का 4जीबी रैम वेरिएंट 1,999 युआन (तकरीबन 21,000 रुपये) तथा 6जीबी रैम वेरिएंट 2,399 युआन (तकरीबन 25,000 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं आॅनर प्ले का एक स्पेशल वेरिएंट भी कंपनी ने पेश किया है जो 2,499 युआन यानि तकरीबन 26,200 रुपये की कीमत पर चीन में सेल के लिए उपलब्ध होगा। आॅनर अपने इस धाकड़ स्मार्टफोन को भारत कब लाएगी इस बारें में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।


















