5,100एमएएच बैटरी, 8-इंच स्क्रीन और 6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ आॅनर वॉटरप्ले 8

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/11/Honor-Waterplay-8.jpg

टेक कंपनी आॅनर ने हाल ही में अंर्तराष्ट्रीय मंच पर 6 कैमरे तथा 8जीबी रैम मैमोरी से लैस बेहद ही पावरफुल स्मार्टफोन मैजिक 2 लॉन्च किया है। आॅनर मैजिक 2 स्लाईडर पैनल के साथ आता है जिस पर सेल्फी कैमरा सेंसर लगे हैं। स्लाईडर पैनल के चलते ही आॅनर मैजिक 2 की डिसप्ले पर कोई भी नॉच व सेंसर नहीं दिखाई देती है। वहीं आज आॅनर ने टेक मंच पर अपने वॉटरप्रूफ सेग्मेंट को बढ़ाते हुए एक और नया डिवाईस आॅनर वॉटरप्ले 8 भी पेश कर दिया है।

आॅनर वॉटरप्ले 8 को फिलहाल चीनी बाजार में ही लॉन्च किया गया है जहां यह दो मॉडल में सेल के लिए उपलब्ध होगा। आॅनर वॉटरप्ले 8 टैबलेट का एक मॉडल जहां वाईफाई सपोर्ट करता है वहीं दूसरा मॉडल एलर्टई पर चलता है। वॉटरप्ले 8 वाईफाई मॉडल में एक वेरिएंट 64 जीबी मैमोरी सपोर्ट करता है जब्कि दूसरे वेरिएंट में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसी तरह वॉटरप्ले 8 का एलटीई मॉडल 64जीबी इंटरनल मैमोरी पर चलता है।

आॅनर वॉटरप्ले 8 की सबसे बड़ी खासियत इसकी वॉटरप्रूफ बॉडी है। इस डिवाईस को आईपी67 रेटिंग के साथ पेश किया गया है जो टैबलेट को पानी व धूल अवरोधक बनाता है। टैबलेट के अन्य फीचर्स व स्पे​सिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 1920 x 1200 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 8-इंच की डब्ल्यूएक्सजीए डिसप्ले दी गई है। यह टैबलेट एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित ईएमयूआई 8.1 पर पेश किया गया है जो आॅक्टा-कोर किरीन 659 चिपसेट पर रन करता है।

जियोफोन 2 के लिए अब नहीं करना होगा फ्लैश सेल का इंतजार, मिलेगा 200 रुपये का कैशबैक भी

वॉटरप्ले 8 के दोनों ही मॉडल 6जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करते हैं तथा इनकी मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए टैबलेट में माली टी830-एमपी2 जीपीयू मौजूद है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो टैबलेट के बैक पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी और एफ2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

7,000 रुपये के बजट में 4,000 एमएएच बैटरी वाले 10 बेस्ट फोन

आॅनर वॉटरप्ले 8 में एनएफसी, ब्लूटूथ व यूएसबी टाइप सी जैसे कनेक्टिविटी आॅप्शन्स मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए आॅनर ने अपने टैबलेट में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,100एमएएच की बैटरी दी है। कीमत की बात करें तो वॉटरप्ले का 64जीबी वाईफाई वेरिएंट 1499 युआन तथा 128जीबी वाईफाई वेरिएंट 1899 युआन में लॉन्च हुआ है। ये कीमतें इंडियन करंसी अनुसार 15,900 रुपये तथा 20,900 रुपये के करीब है। इसी तरह आॅनर वॉटरप्ले 8 का 64जीबी एलटीई मॉडल 1799 युआन (तकरीबन 19,000 रुपये) की कीमत पर लॉन्च हुआ है।