Honor Win 2 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस लीक, 12,070mAh बैटरी और 185Hz डिस्प्ले सहित 3 फोन होंगे लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/10/honor-win-2-series-tablet-china-launch-date-21-october.jpg

Honor Win 2 सीरीज चीन में 21 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली है। इसमें Honor Win 2, Honor Win RT 2 और Honor Win Turbo 2 स्मार्टफोन शामिल होंगे। कंपनी तीनों फोन के लिए प्री-ऑर्डर भी शुरू कर चुकी है। वहीं, लॉन्च से पहले टिप्स्टर Experience More ने इन स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं। जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Honor Win 2 के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

डिस्प्ले की बात करें तो Honor Win 2 फोन में 6.89-इंच की फ्लैट LTPS OLED स्क्रीन मिल सकती है। जो 2K रिजॉल्यूशन और 185Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है। इसके चारों ओर सिर्फ 0.93mm के बेजल्स होने की जानकारी सामने आई है।

Honor Win 2 में लीक के अनुसार, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिल सकता है। फोन में डुअल-फैन कूलिंग सिस्टम दिया जा सकता है। टिप्स्टर का दावा है कि इसका AnTuTu स्कोर 5.7 मिलियन से ज्यादा हो सकता है।

Honor Win 2 फोन में 10,100mAh की बैटरी दी जा सकती है। जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS सपोर्ट वाला 200MP का मेन कैमरा मिल सकता है। इसमें 1/1.4-इंच का सेंसर होने की बात कही गई है।

अन्य संभावित फीचर्स में मेटल फ्रेम, डुअल 1216 सिमेट्रिकल स्पीकर्स, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग, 0809 X-axis मोटर और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं। इसमें गेमिंग के लिए डेडिकेटेड Win बटन, USB 3.2 Gen 1 पोर्ट और n79 बैंड का सपोर्ट भी मिल सकता है। Honor Win 2 के पांच स्टोरेज वैरियंट लीक हुए हैं। इनमें 12GB+256GB, 16GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB स्टोरेज शामिल हैं।

Honor Win RT 2 के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

Honor Win RT 2 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके साथ LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। इस फोन में भी 6.89-इंच की 2K LTPS OLED डिस्प्ले और 185Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है।

Honor Win RT 2 को चार स्टोरेज ऑप्शंस में पेश किया जा सकता है। इनमें 12GB+256GB, 16GB+256GB, 12GB+512GB और 16GB+512GB शामिल हैं।

Honor Win RT 2 में 12,070mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। जो 90W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। कैमरे के लिए इसमें OIS वाला 200MP का मेन सेंसर मिलने की बात सामने आई है। इसका सेंसर 1/1.56-इंच का हो सकता है। फोन में डुअल-फैन के बजाय सिंगल-फैन कूलिंग सिस्टम मिल सकता है।

Honor Win RT 2 के अन्य फीचर्स में मेटल फ्रेम, डुअल 1216 सिमेट्रिकल स्पीकर्स, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग, 0809 X-axis मोटर और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हो सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB 2.0 पोर्ट मिलने की जानकारी मिली है।

Honor Win Turbo 2 के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

लीक के अनुसार Honor Win Turbo 2 इस सीरीज का एंट्री-लेवल मॉडल हो सकता है। इसमें एक्टिव फैन कूलिंग सिस्टम नहीं दिया जाएगा। प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, लेकिन टिप्स्टर ने इसे अभी कंफर्म नहीं बताया है।

Honor Win Turbo 2 फोन में 6.89-इंच की फ्लैट LTPS OLED डिस्प्ले, 2K रिजॉल्यूशन और 185Hz रिफ्रेश रेट मिल सकती है। बैटरी के मामले में यह Win RT 2 जैसा हो सकता है। इसमें 12,070mAh की बैटरी और 90W चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

मेमोरी ऑप्शंस Honor Win Turbo 2 के लिए 8GB+256GB, 12GB+256GB, 16GB+256GB, 12GB+512GB और 16GB+512GB हो सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए Honor Win Turbo 2 फोन में OIS सपोर्ट वाला 50MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा मेटल फ्रेम, डुअल 1216 सिमेट्रिकल स्पीकर्स, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग और 0809 X-axis मोटर मिलने की संभावना है। इसमें शॉर्ट-थ्रो ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और USB 2.0 पोर्ट मिल सकता है।

बताते चलें कि Honor Win 2 सीरीज चीन में 21 अक्टूबर को लॉन्च होगी। कंपनी तीनों स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू कर चुकी है। यदि आप इन्हें लेना चाहते हैं तो हम लॉन्च के दिन फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।