लॉन्च हुए बड़ी बैटरी वाले सस्ते स्मार्टफोन Honor X5d और X5d Plus, इनके कैमरा में मिलेंगे Ai फीचर्स

ऑनर ने ग्लोबल मार्केट में अपना लो बजट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए दो नए मोबाइल फोन पेश किए हैं। कंपनी की ओर से Honor X5d और X5d Plus लॉन्च किए गए हैं जिन्होंने मलेशियन मार्केट में एंट्री ली है। ये दोनों ही सस्ते स्मार्टफोन हैं जिनकी कीमत इंडियन करंसी अनुसार 8,500 रुपये से शुरू होती है। ये दोनों ही 4G Smartphone हैं। ऑनर एक्स5डी और एक्स5डी प्लस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
परफॉर्मेंस की बात सबसे पहले करें तो ये दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुए हैं जो MagicOS 9.0 के साथ मिलकर काम करते हैं। प्रोसेसिंग के लिए इन मोबाइल्स में MediaTek Helio G81 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 1.7गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
Honor X5d और X5d Plus दोनों को 4GB RAM पर लॉन्च किया गया है। दोनों स्मार्टफोन एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस हैं जो 4जीबी फिजिकल रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इन्हें 8GB RAM की ताकत देती है। अगर अंतर की बात करें तो ऑनर एक्स5डी को 64GB स्टोरेज पर लाया गया है जब्कि ऑनर एक्स5डी प्लस 128GB मेमोरी वाला फोन है। ग्राफिक्स के लिए दोनों में ARM Mail G52 MC2 जीपीयू लगाया गया है।
स्क्रीन की बात करें तो ये नए ऑनर के फोन 1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करते हैं। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जो IPS LCD पैनल पर बनी है। फोन में 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ डायनॉमिक डिमिंग मिलती है जो आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करती है। यह Magic Capsule फीचर वाला स्क्रीन है जो नोटिफिकेशन्स या म्यूजिक कंट्रोल एक्सेस डिस्प्ले नॉच में ही मुहैया करा देती है।
फोन का कैमरा इन दोनों मोबाइल्स को एक-दूसरे से अलग बनाता है। फोटोग्राफी के लिए Honor X5d Plus के बैक पैनल पर जहां एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है वहीं, Honor X5d एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। दोनों ऑनर स्मार्टफोन AI Object Recognition और AI Clarity Enhancement फीचर से लैस हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इनमें 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगा है।
पावर बैकअप के लिए ऑनर एक्स5डी और एक्स5डी प्लस को 5260mAh बैटरी से लैस कर मार्केट में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि super power-saving mode ऑन करने के बाद सिर्फ 10% बैटरी पर ही ये मोबाइल 61 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम दे सकते हैं। कंपनी इन्हें 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लेकर आई है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 15वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
ऑनर एक्स5डी और एक्स5डी प्लस को सिंगल मेमोरी वेरिएंट में ही लाया गया है। Honor X5d में जहां 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज दी गई है वहीं Honor X5d Plus स्मार्टफोन 4GB रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इन दोनों की कीमत क्रमश: MYR 369 और MYR 459 है। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 8,550 रुपये और 10,650 रुपये के करीब है। मलेशिया में इन्हें Tidal Blue और Midnight Black कलर में बेचा जाएगा।