10000mAh से बड़ी बैटरी पर लॉन्च हो सकता है नया 5G फोन Honor X80, स्पेसिफिकेशन्स आई सामने

Join Us icon

ऑनर ने अप्रैल महीने में अपनी ‘एक्स’ सीरीज में 7000mAh battery वाला स्मार्टफोन Honor X80i पेश किया था। यह मोबाइल चीन में 12GB RAM और MediaTek Dimensity 6500 Elite प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ था। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इसी सीरीज में नया मोबाइल फोन Honor X80 लेकर आ रही है। यह मोबाइल कुछ ही दिनों बाद जून महीने में चाइना में लॉन्च किया जा सकता है।

Honor X80 5G फोन से जुड़ी जानकारी ​चीनी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा शेयर की गई है। माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर पोस्ट करते हुए बताया गया है कि यह मोबाइल जून में टेक मंच पर पेश किया जा सकता है। लीक में कोई तय तारीख सामने नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि 10 जून से 20 जून के बीच इसे चीनी बाजार में पेश किया जा सकता है। उम्मीद है कि कुछ ही दिनों में कंपनी के ऑफिशियल प्लेटफॉर्म पर इस ऑनर एक्स फोन को टीज़ कर दिया जाएगा।

Honor X80 5G डिटेल्स

ऑनर एक्स80 5जी फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी बैटरी बताई जा रही है। एक्चुअल बैटरी कैपेसिटी तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन लीक की मानें तो यह 10000mAh+ battery वाला फोन होगा। यानी Honor X80 में 10000एमएएच से बड़ी बैटरी दी जा सकती है। बताते चलें कि इससे पिछली जेनरेशन वाला Honor X70 स्मार्टफोन 8300mAh बैटरी पर लाया गया था। यानी बैटरी के मामले में नए और सक्सेसर फोन में बड़ी अपग्रेड मिलेगी।

Honor X80 5G फोन की कंपनी की ‘एक्स’ सीरीज का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बन सकता है। वहीं लीक के अनुसार मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जा सकता है। इस मोबाइल में शॉक-रेजिस्टेंस बॉडी दी जा सकती है जो डिवाइस को मजबूती प्रदान करेगी। लीक की मानें तो इस फो को Mystic Black, Moonlight White, Lightning Red और Vibrant Orange में लाया जाएगा।

Honor X70

इस अपकमिंग ऑनर स्मार्टफोन में 6.8-इंच की बड़ी स्क्रीन दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। लीक के अनुसार यह 1.5K रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले होगी जिसे LTPS OLED पैनल पर बनाया जाएगा। वहीं स्मार्टफोन स्क्रीन पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। इस मोबाइल में हाई निट्स ब्राइटनेस और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी देखने को मिलेगी। बताते चलें कि Honor X70 को कंपनी 6000nits ब्राइटनेस के साथ लाई थी।

Honor X80 को क्वालकॉम चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक में स्नेपड्रैगन 6 सीरीज मोबाइल सीपीयू का जिक्र किया गया है। यहां चिपसेट का नाम तो सामने नहीं आया है लेकिन माना जा रहा है कि ऑनर एक्स80 में Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है। बताते चलें कि यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.6GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here