घर बैठे चेक करें अपने मोबाइल की इंटरनेट स्पीड, यह रहा ​तरीका

Join Us icon

पिछले दो साल न सिर्फ भारतीय टेलीकॉम बाजार के लिए बल्कि मोबाइल यूजर्स के लिए भी बेहद खास और बदलाव वाले रहे हैं। इंटरनेट डाटा की कीमत पहले की कहीं ज्यादा कम हो गई है और हर घर में 4जी की स्पीड पर इंटरनेट चलता है। लेकिन कई बार इंटरनेट की स्पीड धोखा दे देती है, जिससे यूजर्स को समस्या होती है। ऐसी स्थिति में टेलीकॉम ऑपरेटर को कॉल करनी पड़ जाती है। लेकिन अब भारत सरकार ने अब इसी परेशानी से निजात दिलाने के लिए नई ऐप को लॉन्च किया है। इस ऐप से खुद ही यूजर्स अपने नेटवर्क की जुड़ी अनेकों ​जानकारी पा सकते हैं।

भारत सरकार के ही हिस्से टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानि ट्राई ने अपनी नई ऐप को लॉन्च किया है। ट्राई की ओर से इस ऐप का नाम ‘मायस्पीड ऐप’ रखा गया है। इस ऐप की मदद से यूजर्स न सिर्फ कुछ ही क्लिक में अपने इंटरनेट की स्पीड का पता लगा सकते हैं ​बल्कि साथ ही अपने मोबाइल नेटवर्क व सिग्नल कवरेज़ की जानकारी के साथ ही नेटवर्क इंफॉर्मेशन और डिवाईस लोकेशन को अन्य लोगों के साथ शेयर भी कर सकते हैं। मायस्पीड ऐप को ट्राई द्वारा एंडरॉयड ओएस तथा आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर जारी कर दिया है। सरकार की ओर से यह ऐप ​पूरी तरह से मुफ्त रखी गई है।

how-to-check-internet-speed-on-trai-myspeed-app-in-hindi

इंटरनेट स्पीड ऐसे करें चैक :

1. जिस नेटवर्क की स्पीड चैक करनी है उस फोन में माय स्पीड ऐप ओपन करें।

2. मेन मैन्यू पर नीचे की ओर दिए बटन पर टैप करें।

3. यहां ‘बिगेन टेस्ट’ का बटन मिलेगा इस पर टैप करें, स्पीड टेस्ट शुरू हो जाएगा।

4. टेस्ट रन पूरा होने के बाद 3 बार्स दिखाई देंगे, इनपर टैप करें।

5. टैप करने के बाद नेटवर्क स्पीड सामने आ जाएगी।

ट्राई की मायस्पीड को डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें

एंडरॉयड / आईफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here