Voter List में अपना नाम कैसे चेक करें? यहां जानें पूरा प्रोसेस

Join Us icon

भारत में चुनावी बिगुल फिर से बज चुका है। अगले महीने देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इसके लिए राजनीतिक पार्टियां तो अपनी जान झोंक ही रही है। लेकिन साथ ही दूसरी ओर देश का मतदाता भी अपनी वोट की पावर दिखाने को तैयार बैठा है। Assembly Election 2022 के तहत फरवरी में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में मतदान शुरू होगा। अगर आप भी इन राज्यों से संबंध रखते हैं और जानना चाहते हैं कि मतदाता सूची में आपको भी शामिल किया गया है या नहीं, तो आगे हमनें बेहद आसान से तरीके बताएं हैं जिसके जरिये आप घर बैठे-बैठे ही अपने मोबाइल पर Voter List और उसमें दर्ज अपना व परिवार का नाम देख सकते हैं।

वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले National Voters Service Portal यानी राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर जाएं। इसके लिए (यहां क्लिक करें)। यहां आप दो तरीकों से अपना एरिया की वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं और ये तरीके Search by Details यानी विवरण द्वारा खोज और Search by EPIC No. यानी पहचान पत्र क्रमांक द्वारा खोज है।

1. Search by Details में ऐसे चेक करें वोटर लिस्ट

विवरण द्वारा खोज चुने जाने के लिए आपको अपने क्षेत्र की जानकारी होना आवश्यक है।

यहां सबसे पहले अपना नाम, अपने पिता या पति का नाम, अपनी उम्र या जन्म तारीख तथा लिंग की जानकारी देनी होगी।

how to check name in voter list hindi

इसके बाद अपने ऐरिया की डिटेल्स डालने के लिए राज्य, जिला और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का ब्यौरा भरें।

सभी डिटेल्स डालने के बाद नीचे दिए गए कैप्चा कोड को भर दें और ‘Search’ बटन पर क्लिक कर दें।

अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में है तो आपके सामने सभी डिटेल्स ओपन हो जाएंगी। आप यहां से वोटर लिस्ट की सूचना को स्क्रीनशॉट या प्रिंट भी कर सकते हैं।

how to check name in voter list hindi

2. Search by EPIC No. के जरिये ऐसे चेक करें वोटर लिस्ट में अपना नाम

इस प्रक्रिया के लिए आपके आप अपना वोटर कार्ड या फिर उस कार्ड पर स्थाई ईपीआईसी नंबर होना आवश्यक है।

यहां सबसे उपर मौजूद दी गई टैब में अपनी वोटर आईडी कार्ड के नंबर को दर्ज करें। इसे ही EPIC Number भी कहा जाता है।

how to check name in voter list hindi

इसके बाद आप जिस राज्य के मतदाता है उसका नाम शामिल कराएं।

दोनों डिटेल्स डालने के बाद वहां दिए गए कैप्चा कोड को रिक्त स्थान में भरकर ‘Search’ बटन पर क्लिक कर दें।

सर्च बटन दबाने के बाद आपके वोटर कार्ड नंबर से जुड़ी डिटेल्स सामने आ जाएगी। आप सूचना का स्क्रीनशॉट या प्रिंट ले सकते हैं।

Voter List में आप अपना नाम चेक कर चुके हैं या फिर आप अपना ओरिजन वोटर कार्ड खो चुके हैं और इसका डिजिटल वर्ज़न अपने फोन में भी डाउनलोड करना चाहते हैं। तो Mobile Phone में डिजिटल Voter Card को कैसे डाउनलोड करें, यह जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here