Twitter video download: जानें ये काम करने के 3 सबसे आसान तरीके

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/05/twitter.jpg

अगर आप पॉपुलर सोशल मीडिया ऐप ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको मन में एक सवाल हमेशा से होगा कि क्या हम Twitter शेयर की जाने वाली वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं? और इस सवाल का जवाब Yes है। आप Video को डाउनलोड करने के साथ ही अपने फोन में ऑफलाइन देखने के लिए सेव कर सकते हैँ। लेकिन, अफसोस की बात यह है कि इस काम को करने के लिए ट्विटर पर कोई डायरेक्ट टूल नहीं है। इसका मतलब है कि यह काम करने की ट्विटर आपको परमिशन नहीं देता। लेकिन, फेसबुक की वीडियो को डाउनलोड करने के तरीकों की तरह ही आप ट्विटर वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे की सिंपल तरीके बताने वाले हैं, जिससे एंडरॉयड मोबाइल फोन, आईफोन, मैक और विंडोज सहित किसी भी डिवाइस पर ट्विटर पर मौजूद वीडियो का डाउनलोड किया जा सकता है।

बिना ऐप के ट्विटर की वीडियो करें डाउनलोड

इस समय कई थर्ड पार्टी ऐप्स हैं, जिनकी मदद से Twitter video को डाउनलोड किया जा सकता है। यह ऐप Android mobile phone, iPhone और Windows/ Mac PCs पर काम करती हैं। लेकिन, हम आपको एक ऐसे ब्राउजर के बारे में जानकारी दे रहे हैं इस ब्राउजर का नाम DownloadTwitterVideos.com है। इस ब्राउजर का इस्तेमाल कर ट्विटर की वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं। इस टूल की सबसे अच्छी बात की इसमें आपको किसी ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी।

एंडरॉयड फोन पर Twitter वीडियो ऐसे करें डाउनलोड

वेब टूल DownloadTwitterVideo.com में ट्विटर वीडियो डाउनलोड करने के लिए एंड्रॉइड डिवाइस के लिए एक सपोर्टिड ऐप है। ऐप विज्ञापन-समर्थित है, लेकिन आप 80 रुपए में इन-ऐप खरीदारी के माध्यम से उनसे छुटकारा पा सकते हैं।

iPhone पर कैसे करें Twitter की वीडियो डाउनलोड

iPhone यूजर्स installed Documents: Files, PDF, Browser ऐप की मदद से ट्विटर वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं। आइए आगे जानते इसका पूरा प्रोसेस क्या है।

क्या ट्विटर से वीडियो डाउनलोड करना कानूनी / सुरक्षित है?

ट्विटर से किसी और के वीडियो डाउनलोड करना गैरकानूनी नहीं है। हालांकि, यदि आप किसी का वीडियो किसी भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं तो उसकी ओरिजिनल सोर्स हमेशा दें। इससे आप मुश्किल में पड़ने से बच सकते हैं।

मैं Twitter से फ़ोटो कैसे सेव करूं

स्क्रीनशॉट लेने के अलावा आप ट्विटर पर मौजूद फोटो को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इस काम के लिए आपको किसी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत भी नहीं होगी।