ऐलन मस्क का हुआ ट्विटर, CEO पराग अग्रवाल समेत टॉप अधिकारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

ऐलन मस्क (Elon Musk) ने बीते दिन ट्विटर के साथ 44 बिलियन डॉलर की अपनी डील पूरी करते हुए माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twiter) को खरीद लिया।

Join Us icon

अमेरिकी बिजनेसमैन ऐलन मस्क ने आखिरकार ट्विटर डील फाइनल कर दी है। अब ऐलन मस्क ट्विटर के नए मालिक बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ट्विटर के सीईओ पराग जैन को बर्खास्त कर दिया है। The Washington Post की रिपोर्ट के मुताबिक, Tesla CEO ने Twitter के सीईओ पराग अग्रवाल, फाइनेंस चीफ नेड सेगल और लीगल हेड विजया गड्डे को हटा दिया है। बता दें कि ऐलन मस्क ने बीते अप्रैल महीने में ट्विटर को खरीदने की इच्छा जाहिर की थी।

ऐलन मस्क ने बीते दिन ट्विटर के साथ 44 बिलियन डॉलर की अपनी डील पूरी करते हुए माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीद लिया। इससे पहले अप्रैल में उन्होंने ट्रिटर को खरीदने का मन बनाया था। हालांकि इसके बाद उन्होंने फेक अकाउंट और स्पैम के चलते ट्विटर डील बीच में रद्द कर दी थी। ऐलन मस्क के पीछे हटने के चलते ट्विटर ने कोर्ट का रुख किया था, जिसके बाद कोर्ट ने ऐलन मस्क को 28 अक्टूबर तक डील पूरी करने का निर्देश दिया था। ऐलन मस्क ने एक दिन पहले ही डील पूरी कर सबको चौंका दिया।

सिंक लेकर ट्विटर HQ पहुंचे मस्क

ऐलन मस्क ट्विटर की डील पूरी होने के बाद सिंक लेकर ट्विटर के दफ्तर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि ट्विटर से करीब करीब 75 प्रतिशत स्टाफ की छुट्टी की जा सकती है। Insider की रिपोर्ट के मुताबिक़, पराग अग्रवाल को काम्पन्सेशन के तौर पर 38.7 मिलियन डॉलर, नेड सेगल को 25.4 मिलियन डॉलर और विजया गड्डे को 12.5 मिलियन डॉलर का भुगतान किया गया है।

ट्विटर बायो किया अपडेट

screenshot-2022-10-28-at-10-09-04-am

ट्विटर डील कंप्लीट होने के बाद ट्विटर पर ऐलन मस्क ने अपना बायो अपडेट करते हुए ‘Chief Twit’ लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने ट्विटर पर एडवटाइजर्स को एक पत्र भी लिखा है, उन्होंने लिखा कि हमारी आने वाली जनरेशन के पास एक कॉमन डिजिटल स्पेन होना चाहिए, जहां अलग-अलग विचारधारा और विश्वास के लोग बिना किसी तरह के धृणा के आपस में बात कर सकें।

इसमें पत्र में वे आगे लिखते हैं कि ट्विटर की डील पैसा कमाने के लिए नहीं की गई है। यह मानवता की सौदा के लिए किया गया है। उन्होंने लेटेस्ट ट्वीट में लिखा है कि ट्विटर फ्री हो गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here