यदि आपके पास मोटो जी4 प्लस है तो मिलने वाले हैं कई दमदार फीचर्स

Join Us icon

वर्ष 2016 के बेस्ट फोन की यदि गिनती करते हैं तो मोटो जी4 प्लस पहले पांच में ही शुमार होगा। भारत सहित विश्व भर में इस फोन को काफी सराहा गया। शानदार बिल्ट क्वालिटी, स्टॉक एंडरॉयड और ताकतवर कैमरा वाले इस फोन को लोगों ने हाथों हाथ लिया। वहीं मोटो जी4 उपभोक्ताओं के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आई है। कंपनी ने इस फोन का नुगट अपडेट ​दे दिया है। इसके माध्यम से मोटो जी4 प्लस उपभोक्ता अपने फोन में कई नए फीचर्स का उपयोग कर पाएंगे।

भारत में लेनोवो ब्रांड मोटोरोला ने मोटो जी4 प्लस का एंडरॉयड आॅपरेटिंग ​7.0 नुगट अपडेट रोलआउट कर दिया है। अब तक यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन कर रहा था। अपडेट के बाद आप ​जी4 प्लस में कई नए फीचर्स का उपयोग किया जा सकेगा। डोज का उपयोग पहले से बेहतर होगा। यह फीचर बैकग्राउंड में रन हो रहे ऐप को बंद करेगा जिससे कि आपके फोन का बैटरी बैकअप पहले की अपेक्षा ज्यादा बेहतर हो जाएगा।

जानें कैसे रखें अपने फोन को वायरस से सुरक्षित

इतना ही नहीं नुगट अपडेट के बाद मोटो जी4 प्लस उपभोक्ता मल्टीविंडोज फीचर का भी उपयोग कर पाएंगे। अर्थात फोन में एक साथ साइड बाई साइड दो ऐप्लिकेशन का उपयोग किया जा सकेगा। नुगट अपडेट के साथ ही फोन में नए यूनिकोड इमोजी भी उपलब्ध होंगे जिनका उपयोग आप अपने फोन में मैसेंजर और मैसेजिंग के दौरान कर सकते हैं।
android-nougat
कैसे करें अपडेट
आपके फोन को अपडेट मिलते ही फोन स्क्रीन पर नोटिफिकेशन प्राप्त हो जाएगा। पंरतु यदि आपको नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप अपने फोन की सेटिंग में जाएं। वहां से अबाउट फोन का चुनाव करें। इसमें आपको सॉफ्टवेयर अपडेट का विकल्प मिलेगा। उसे क्लिक कर दें। यदि आपके मोटो जी4 प्लस में एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट का अपडेट आया है तो वहीं से इंस्टॉल क्लिक कर अपने फोन को अपडेट कर सकते हैं।

फोन अपडेट से होते हैं ये 5 फायदे

कुछ जरूरी निर्देश
याद रहे कि अपडेट का मैसेज तभी आएगा और आपका फोन तभी अपडेट होगा जब वह इंटरनेट से कनेक्टेड हो। इतना ही नहीं फोन को अपडेट करने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि बैटरी पूरी तरह से चार्ज हो। यदि 50 फीसदी से नीचे बैटरी है तो अपडेट न करें। फोन को चार्ज कर अपडेट पर लगाएं। यदि अपडेट के दौरान बीच में ही फोन आॅफ हो जाता है तो फोन और डाटा को भारी नुकसान हो सकता है।