Huawei P30 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, इन 5 कारण से करें इसका इंतजार

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/04/Huawei-P30-Pro.jpg

Huawei ने पिछले महीने पेरिस में आयोजित किए गए इवेंट के दौरान अपने फ्लैगशिप फोन्स को लॉन्च किया था, जिसमें पी30 और पी30 प्रो शामिल थे। वहीं, लॉन्चिंग के बाद यह बात भी कन्फर्म हो गई कि कंपनी P30 Pro और P30 को जल्द ही भारत में भी लॉन्च करने वाली है। इसके लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर प्रोडक्ट पेज लाइव हो गया है। अमेजन पर लाइव पेज में फिलहाल कीमत और उपलब्धता की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, हम आज आपको ऐसे 5 कारण बताने जा रहे हैं, जिसके लिए आपको फ्लैगशिप डिवाइस P30 Pro का इंतजार करना चाहिए।

इस फ्लैगशिप फोन की खासियत बताने से पहले आपको इस बात की जानकारी दे दें कि कंपनी द्वारा इस फोन को भारत में 15 अप्रैल से पहले पेश किया जा सकत है। इस बात की जानकारी आधिकारिक नहीं है। लेकिन, लीक्स पर विश्वास करें तो आपको फोन के लिए ज्यादा इंतजार भी नहीं करना होगा। इसे भी देखें: डुअल कैमरा, 128जीबी स्टोरेज और बड़ी डिसप्ले के साथ आने वाला है हुआवई का ये शानदार फोन, कर देगा शाओमी और सैमसंग की छुट्टी

कैमरा

सबसे पहले बात करते हैं हुआवई पी30 प्रो के कैमरे की। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें रियर पर दिया गए चार कैमरे हैं जो कि एक शानदार फोटो एक्सपीरियंस देते हैं। डीएक्सओ मार्क रैंकिंग्स में इस फोन को टॉप रेंकिग दी गई है। इस रैंकिंग में Huawei P30 Pro को 112 अंक मिले हैं। अपने कैमरा के दम पर यह फोन फोटो रैंकिंग में अव्वल रहा है। डीएक्सओमार्क एक ऐसी संस्था है जो कैमरों को लेकर फोन्स को को रैंक देती है। अगर बात करें फोन में दिए गए कैमरा लेंस की तो इसमें 40-मेगापिक्सल का वाइट एंगल सेंसर, 20-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड एंगल सेकेंडरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल टेली फोट कैमरा सेंसर और आखिरी टाइम-ऑफ-फ्लाइट (टीओएफ) डेफ्थ सेंसर दिया है।

शानदार डिसप्ले

अगर बात करें इस फोन के डिसप्ले की तो फोन में काफी बड़ी डिसप्ले दी गई है। हालांकि, एक समय था जब इतना बड़ी डिसप्ले वाले हैंडसेट को टैब व फैबलेट की कैटगरी में रखा जाता था। लेकिन, नॉच और पंच होल डिसप्ले आने के बाद बेजल्स कम हो गए हैं और इससे स्क्रीन का अनुपात ज्यादा मिलता है। कंपनी ने P30 Pro में 6.47-इंच का ओएलईडी फुलएचडी+ डिसप्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन (1080x 2340 पिक्सल) है।

आकर्षित डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो फोन को कंपनी ने वाटर ड्रॉप नॉच के साथ पेश किया है। इससे डिवाइस काफी शानदार लुक देता है। वहीं, फोन के वाटर ड्रॉप नॉच में फ्रंट कैमरा सेल्फी के लिए मौजूद है। इसके अलावा फोन के बैक में वर्टिकल शेप में चार कैमरा दिए गए हैं।

रैम व स्टोरेज

फोन में 6जीबी रैम+128जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट, 8जीबी रैम+256जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट और 8जीबी रैम+512जीबी स्टोरेज वेरियंट पेश किए गए हैं। भारत में इन तीनों वेरियंट को लॉन्च किया जाएगा या नहीं इस बारे में फिलहाल कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। फ्लैगशिप फोन को देखते हुए 8जीबी रैम+512जीबी स्टोरेज वेरियंट काफी दमदार होगा। इसे भी देखें: हुआवई मेट 30 की लॉन्चिंग पर कंपनी ने लगाई मुहर, अक्टूबर तक हो सकता है लॉन्च
दमदार प्रोसेसर और बैटरी

Huawei P30 Pro स्मार्टफोन में कंपनी ने लेटेस्ट किरिन 980 एसओसी दिया है जो 7एनएम चिपसेट जो ड्यूल-एनयूपी को सपोर्ट करता है। यह प्रोसेसर कंपनी का खुद का है जो कि एक फ्लैगशिप है। हाल ही में कंपनी ने अपने काफी फ्लैगशिप फोन में इस प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। प्रोसेसर की मदद से आप मल्टीटास्किंग कर सकते हैं। फोन में 4,200एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का कहना है कि फोन की बैटरी को 30 मिटन में 70 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।