Chinese Mobile कंपनियों पर गिरी गाज, Xiaomi, OPPO समेत इन ब्रांड पर IT रेड, जानें क्या है पूरा मामला

Join Us icon

भारत में चीनी कंपनियों की लोकप्रियता किसी से छुपी नहीं है। लेकिन, अब इनमें से कुछ कंपनियों पर संकट के बादल नजर आ रहे हैं। दरअसल, Xiaomi समेत कई चीनी मोबाइल कंपनियों के खिलाफ देशभर में ncome Tax Department की ओर से छापेमारी की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिन कंपनियों पर आयकर विभाग ने छापे मारे हैं, उनमें शाओमी के साथ ओपो और वनप्लस कंपनी शामिल है। वहीं, यह छापेमारी दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, मुंबई, बैंग्लुरू, कोलकाता, गुवाहाटी, इंदौर, चेन्नई, हैदराबाद जैसे शहरों में कंपनियों के ऑफिस में की गई है। हालांकि, अभी तक मामले साफ नहीं हुआ है कि कंपनियों की गलती है या नहीं।

रिपोर्ट्स के अनुसार इन चीनी मोबाइल कंपनियों पर टैक्स चोरी का आरोप लग रहे थे, जिस वजह से लंबे समय से आयकर विभाग ने इन पर नजर रखी हुई थी। इसके अलावा रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ कंपनियों के ऑफिस के अलावा चीनी मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट पर छापा मारा गया है। वहीं, Xiaomi और ओप्पो की ओर से आयकर विभाग की जांच में सहयोग करने की बात सामने आ रही है। इसे भी पढ़ें: Panasonic ने लॉन्च किया सबसे मजबूत टैबलेट, कीमत और फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश
Xiaomi phone in 2021

इस मामले को लेकर बताया जा रहा है कि Xaomi का कहना है कि यह कंपनियों की रूटीन जांच होती है। बता दें कि इससे पहले कुछ चाइनीज फर्म पर मोबाइल लोन ऐप और ट्रांसपोर्ट बिजनेस को लेकर जांच कंपनियों की रडार पर थीं। इस साल अगस्त में भी चाइनीज फर्म ZTE पर छापेमारी की गई थी। इसे भी पढ़ें: 50MP Dual Selfie और 108MP Rear Camera के साथ Vivo S12 Pro लॉन्च, इसमें है इसमें है 44W फास्ट चार्जिंग की ताकत

लेटेस्ट वीडियो

पिछले तीन महीनों में IT विभाग ने दूरसंचार और प्रौद्योगिकी फर्मों के साथ-साथ खनन, रसायन, भारी मशीनरी के निर्माण में शामिल कंपनियों और उनकी सहयोगी कंपनियों पर तलाशी अभियान चलाया है, जो चीनी संस्थाओं द्वारा नियंत्रित हैं। जांच में बेहिसाब आय का पता चला और पाया गया कि ये कंपनियां सरकारी बयानों के अनुसार कर चोरी में लिप्त थीं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here