
किसी फोन की लुक अटरेक्टिव है तो किसी का कैमरा कमाल है। किसी मोबाइल की प्रोसेसिंग फास्ट है तथा किसी की बैटरी पावरफुल है। एक स्मार्टफोन में अगर सभी खूबियां हो तो वह बन जाता है Best Phone of the Year. Indian Gadget Awards 2021 की सबसे खास कैटेगरी है Best Phone of 2021 – Overall और इसके लिए दावेदार बने हैं POCO X3 Pro, Redmi Note 10 Pro Max, Realme X7 Max 5G, iQOO 7 5G, Samsung Galaxy S20 FE 5G, Apple iPhone 13, Samsung Galaxy Z Flip3 5G, Xiaomi Mi 11 Ultra तथा Vivo X70 Pro+ स्मार्टफोन। Indian Gadget Awards 2021 से जुड़ी सभी तरह की जानकारियां लिए आप इस वेबासइट से पा सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स अवॉर्ड की वोटिंग की जानकारी भी आपको यहीं से मिल जाएगी।
Best Phone of 2021 – Overall
POCO X3 Pro में 2.96गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 860 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 8 जीबी तक की रैम मैमोरी, 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले तथा 5,160एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। Redmi Note 10 Pro Max में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 732जी चिपसेट तथा एड्रेनो 618 जीपीयू दिया गया है तथा यह स्मार्टफोन 5,020एमएएच की पावरफुल बैटरी सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Indian Gadget Awards 2021 : मोबाइल गेमर्स को पसंद हैं ये फोन, देखें कौन बनेगा साल 2021 की प्रीमियम कैटेगरी का Best Gaming Phone
Realme X7 Max 5G फोन को 6.43 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो सुपर एमोलेड पैनल पर बनी है। यह स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 360हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। फास्ट और स्मूथ प्रोसेसिंग के लिए इसमें 3.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर तथा 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना मीडियाटेक का डायमनसिटी 1200 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है जिसे तेजी से चार्ज करने के लिए 50W SuperDart Charge तकनीक का सपोर्ट प्राप्त है।
iQOO 7 5G क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट के साथ ही एड्रेनो 650 जीपीयू पर काम करता है। गेमिंग परफॉर्मेंगस के लिए इस फोन को 6000एमएम2 ग्रेफाइट लेयर फुल कवरेज लिक्विड कूलिंग सिस्टम से लैस किया गया है। फोन में 66वॉट फ्लैश चार्ज तकनीक से लैस 4,400एमएएच की बैटरी दी गई है। इसी तरह सैमसंग गैलेक्सी एस20 फैन एडिशन एक्सनॉस 990 चिपसेट पर लॉन्च हुआ है जिसका 32एमपी सेल्फी कैमरा मुख्य यूएसपी में से एक है। अपने डिजाईन और तकनीक के दमपर Samsung Galaxy Z Flip3 ने भी टेक जगत को चौंकाया है और इस कैटेगरी का मजबूत दावेदार बना है। यह भी पढ़ें : Indian Gadget Awards 2021 : Premium कैटेगरी में Best Phone of 2021 का खिताब जीतने के लिए ये फोन बने हैं दावेदार
Apple iPhone 13 Pro Max मॉडल 16‑core Neural Engine के साथ काम करने वाले A15 Bionic chip पर लॉन्च हुआ है जो गेमिंग को फास्ट, स्मूथ और लैगफ्री बनाता है। इस फोन में प्रोमोशन टेक्नोलॉजी वाली 6.1 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिसप्ले दी गई है जो गेमिंग एक्सपीरियंस वॉयब्रेंट और शानदार बनाती है। आईओएस 15 फोन की प्रोसेसिंग से लेकर अन्य फंक्शन्स को भी एडवांस और आसान बनाता है। यह भी पढ़ें : Indian Gadget Awards 2021 : प्रीमियम कैटेगरी के इन फोंस में है जंग, देखें कौन बनेगा Best Camera Phone of 2021
Xiaomi Mi 11 Ultra दुनिया का पहला स्मार्टफोन बनकर लॉन्च हुआ था जिसमें 50MP + 48MP + 48MP का कैमरा सेग्मेंट दिया गया है। इस फोन की ताकत 6.81-इंच की 2के डिसप्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट और 67वॉट फास्ट चार्जिंग भी है। 6.78 इंच QHD+ Samsung E5 एमोलेड डिसप्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट, 50एमपी क्वॉड कैमरा और 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस Vivo X70 Pro Plus भी इस कैटेगरी का तगड़ा दावेदार है।
Indian Gadget Awards 2021 से जुड़ी सभी तरह की जानकारियां लिए आप इस वेबासइट से पा सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स अवॉर्ड की वोटिंग की जानकारी भी आपको यहीं से मिल जाएगी।





















