
Indian Gadget Awards 2021 के विजेताओं का ऐलान हो चुका है। भारत के सबसे बड़े गैजेट अवार्ड शो में 30 से ज्यादा कैटगरी को शामिल किया गया है, जिसमें स्मार्टफोन, वीयरेबल, ईयरबड्स, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी शामिल हैं। यहां हम Indian Gadget Awards 2021 के दस हजार रुपये तक के बजट के सबसे बेस्ट स्मार्टफोन्स कैटगरी Best Phone of 2021 Under Rs 10,000 के विजेताओं के बारे में बात करेंगे।
Best Phone of 2021 Under Rs 10,000

Indian Gadget Awards 2021 की कैटगरी 2021 के बेस्ट फोन (दस हजार रुपये तक के बजट) के नॉमिनी की बात कर लेते हैं। इस कैटगरी के लिए छह स्मार्टफोन के बीच काँटे की टक्कर थी। इनमें Moto E40, Samsung Galaxy M02, Realme C25, Infinix Hot 11, Reddi 9 Active और Realme Narzo 30A शामिल हैं। इस कैटगरी में उन स्मार्टफोन को शामिल किया गया था जो बजट कीमत में बेहतर परफॉर्मेंस ऑफर करते हैं।
Best Phone of 2021 Under Rs 10,000 Winner
Indian Gadget Awards 2021 के दस हजार तक के बजट में बेस्ट स्मार्टफोन का खिताब दो स्मार्टफोन को मिलता है। ये दो स्मार्टफोन – Realme Narzo 30A और Infinix Hot 11 हैं। 2021 में दस हजार रुपये तक की कीमत में सबसे बेस्ट स्मार्टफोन के विजेता रियलमी और इनफिनिक्स के स्मार्टफोन रहे हैं। Realme Narzo 30A स्मार्टफोन को MediaTek Helio G85 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है जो दमदार परफॉर्मेंस ऑफर करता है। इसके साथ ही Narzo 30A में 6,000mAh की बैटरी दी है। इस फोन में 18W चार्जिंग और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। रियलमी के इस फोन में 6.5-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजलूशन HD+ है। फोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।
Infinix Hot 11 स्मार्टफोन में 6.78-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इनफिनिक्स का यह फोन MediaTek Helio G70 चिपसेट के साथ आता है। िसके साथ ही फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 13MP प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 2MP का सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Infinix Hot 11 स्मार्टफोन में 5200mAh की बैटरी दी गई है।





















