Chrome और Firefox पर लटकी खतरे की तलवार! आप जैसे करोड़ों यूजर्स का डाटा हो सकता है चोरी, अभी करें बचाव

Google Chrome और Mozilla में कई बेहद ही खतरनाक बग्स पाए जाने की पुष्टि हुई है और इसकी गंभीरता को समझते हुए भारत सरकार की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पान्स टीम यानी CERT-In ने इंडिया में गूगल क्रोम और मोज़िला चलाने वाले सभी यूजर्स को तुरंत प्रभाव से इन दोनों वेब ब्राउजर के लेटेस्ट वर्ज़न को डाउनलोड और इंस्टाल करते हुए अपडेट करने की हिदायत दी है। सिर्फ इतना ही नहीं स्वयं गूगल की ओर से भी यूजर्स को क्रोम ब्राउजर का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करने की सलाह दी गई है।
इंटरनेट का जाल पूरी दुनिया समेत भारत को भी अपने घेरे में ले चुका है और इस कंडिशन में बेहद कम ही लोग ऐसे होंगे जो इंटरनेट का यूज़ नहीं करते है। मोबाइल हो या फिर लैपटॉप कम्प्यूटर, इंटरनेट सर्फिंग के लिए सबसे ज्यादा Google Chrome और Mozilla का ही इस्तेमाल किया जाता है। Android Smartphone को गूगल के ही ओएस पर काम करते हैं और ऐसे में इन दोनों कंपनियों के पास करोड़ों लोगों का डाटा मौजूद है। लेकिन अगर आप भी इन्हीं में से किसी वेब ब्राउजर का यूज़ करते हैं तो आपका पर्सनल डाटा खतरे में है।
Chrome और Mozilla यूजर्स का डाटा खतरे में
CERT-In ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है यदि आप भी इनमें से किसी वेब ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं तो आपका पर्सनल डाटा हैक हो सकता है। चेतावनी के मुताबिक इन दोनों वेब ब्राउजर में कुछ खतरनाक बग पाए गए हैं और इन्हीं बग्स की सहायता से हैकर ग्रुप गूगल क्रोम और मोज़िला को चलाने वाले लोगों का डाटा एक्सेस सकते हैं। सीईआरटी-इन ने बग्स को हाई-रिस्क पर मार्क किया है यानि डाटा चोरी और हैकिंग का खतरा चरम पर है।
गूगल क्रोम को लेकर बताया गया है कि इस वेब ब्राउजर के 96.0.4664.209 वर्ज़न ऑपरेटिंग सिस्टम से पहले के सभी वर्ज़न इस डेंजर के दायरे में आते हैं। इसी तरह मोज़िला फायरफॉक्स आईओएस 101, मोजिला फायरफॉक्स ईएसआर 91.10 और मोज़िला फायरफॉक्स थंडरबर्ड 91.10 से पहले के सभी वर्ज़न भी हैकर्स की रेंज में आते हैं। अगर आप जिस क्रोम ब्राउजर या मोजिला फायरफॉक्स का यूज़ कर रहे हैं वह इन वर्ज़न से पहले का है तो आपको तुरंत ही उसे लेटेस्ट वर्ज़न पर अपडेट कर लेना चाहिए।
यहां जानें Google Chrome और Mozilla Firefox को कैसे करें अपडेट
Google Chrome ऐसे करें अपडेट
1) सबसे पहले अपने लैपटॉप या कम्प्यूटर में Google Chrome खोलें।
2) गूगल क्रोम में सबसे उपर दाईं ओर ‘तीन डॉट’ बनें दिखेंगे उसपर क्लिक करें।
3) अगर गूगल क्रोम की अपडेट उपलब्ध होगी तो वहां मौजूद Update आइकॉन इन कलर में दिखाई देगा।
Green – अपडेट रिलीज़ हुए दो दिन से कम समय हुआ है।
Orange – अपडेट करीब चार दिन पहले रिलीज़ हुआ था।
Red – अपडेट को रिलीज़ हुए एक हफ़्ते से ज़्यादा समय बीत चुका है।
4) अपडेट आइकॉन पर क्लिक करते हुए आपके लैपटॉप या कम्प्यूटर में गूगल क्रोम अपडेट होना शुरू हो जाएगा।
5) अपडेट होने के बाद गूगल क्रोम को री-स्टार्ट करें यानी उसे बंद करके दोबारा चालू करें।
Mozilla Firefox ऐसे करें अपडेट
1) Mozilla Firefox को अपने लैपटॉप या कम्प्यूटर में ओपन करें।
2) वेब ब्राउजर में फायरफॉक्स टूलबार के दाईं ओर मैन्यू बटन दिया गया है, इसपर क्लिक करें।
3) टूलबार में Help का ऑप्शन नज़र आएगा, इसपर टैप करें।
4) हेल्प टैब के अंदर About Firefox का विकल्प मिलेगा, इसपर क्लिक कर दें।
5) फायरफॉक्स अपने आप अपडेट्स चेक करना शुरू कर देगा और नई अपडेट मिलते ही ब्राउजर अपडेट सिस्टम में डाउनलोड होने लगेगी।
Google Chrome की तरह Mozilla Firefox वेब ब्राउजर को भी अपडेट डाउनलोड होने के बाद एक बाद बंद कर के दोबारा चालू करना होगा। इसके लिए वहां दिए गए रीस्टार्ट टू अपडेट फायरफॉक्स बटन पर क्लिक कर दें और ऐसा करते हुए आपका वेब ब्राउजर लेटेस्ट वर्ज़न पर अपडेट हो जाएगा।