
भारत इस वक्त पूरी दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल बाजार में शुमार होता है। बड़ी जनसंख्या और तेजी बदल रही टेक्नोलॉजी के चलते इंडिया में आज पूरे विश्व की तुलना में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन यूजर हैं जिनका नाम चीन के बाद दूसरे पायदान पर आता है। मई 2021 तक की गिनती के मुताबिक भारत में 439.42 मिलियन लोग स्मार्टफोन का यूज़ कर रहे हैं। बीतें दिनों COVID-19 की सेकेंड वेव का प्रकोप झेलने के बाद भी भारत की स्मार्टफोन मार्केट में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं आया है और यह बात साफ कर रही है canalys की एक ताजा रिपोर्ट।
शिपमेंट में हुई 87 प्रतिशत की बढ़ोतरी
रिसर्च फर्म canalys के अनुसार साल 2021 की पहली तिमाही यानी Q1 2021 की तुलना में Q2 2021 में स्मार्टफोन शिपमेंट में 13 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के बाद देश में हुई Smartphone shipments अप्रैल-मई-जून के दौरान 32.4 million units यानी 3 करोड़ 24 लाख के करीब आ गई है। जो साल के पहले तीन महीनों जनवरी-फरवरी-मार्च के दौरान इससे 13 प्रतिशत अधिक थी। इस गिरावट की वजह कोरोना वायरस की सेकेंड वेव को बताया गया है।
लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि दूसरी तिमाही में 13 प्रतिशत की गिरावट होने के बावजूद साल 2020 की तुलना में साल 2021 में भारतीय स्मार्टफोन बाजार में 87 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मार्केट को यह फायदा भी कोरोना वायरस की वजह से पहुंचा है। दरअसल Q2 2020 में यानी पिछले साल अप्रैल-मई-जून में पूरे देश में लॉकडाउन लगा था, लेकिन इस साल ऐसा नहीं हुआ। और इसी के चलते सेकेंड वेव से आई गिरावट के बावजूद इंडिया में स्मार्टफोन शिपमेंट ने सालाना दर से 87 प्रतिशत का वृद्धि हासिल की है।
Xiaomi ने फिर से Samsung को पछाड़ा
साल 2021 की दूसरी तिमाही में भी सबसे ज्यादा स्मार्टफोन बेचते हुए चीनी ब्रांड Xiaomi ने पहला स्थान हासिल किया है। अप्रैल-मई-जून के दौरान शाओमी ने भारत में 9.5 मिलियन स्मार्टफोन यूनिट की शिपमेंट दर्ज की है। शाओमी के बाद दूसरा स्थान कोरियन कंपनी Samsung को मिला है। दूसरी तिमाही में सैमसंग ने इंडिया में 5.5 मिलियन स्मार्टफोन यूनिट्स को बेचते हुए सेकेंड पॉजिशन पाई है।
Vivo कंपनी ने 5.4 मिलियन स्मार्टफोन यूनिट्स की शिपमेंट हासिल करते हुए Top 3 में जगह बनाई है और रियलमी व ओपो को पीछे छोड़ते हुए इस लिस्ट में तीसरा स्थान पाया है। 4.9 मिलियन यूनिट्स के साथ Realme को चौथा और 3.8 मिलियन शिपमेंट के साथ OPPO ने पांचवां स्थान हासिल किया है। यह भी पढ़ें : JioPhone Next बना Nokia के लिए फायदे का सौदा, जानें कैसे मारा नोकिया ने “मौके पर चौका”
भारतीयों को पसंद चीनी
Indian smartphone market के यें आकंड़े यही दर्शाते हैं कि इंडियन्स को मोबाइल के मामले में चीनी कंपनियां ज्यादा पंसद आती है। टॉप 5 स्मार्टफोंस ब्रांड्स की बात करें तो इनमें चार नाम जहीं चीनी ब्रांड्स के हैं वहीं एक नाम कोरियन कंपनी सैमसंग का है। Xiaomi जहां नंबर वन की कुर्सी पर काबिज़ है वहीं Samsung और Vivo के बीच कांटे की टक्कर जारी है तथा कोई भी कंपनी कभी भी आगे निकल सकती है। वहीं पिछले साल के मुकाबले तेजी पकड़ते हुए Realme ने OPPO को पीछे छोड़ा है लेकिन फिर से ये दोनों ब्रांड टॉप 5 में अपनी जगह मजबूती से पकड़े हुए है।






















