50MP Camera वाला सस्ता 5G Phone इंडिया में हुआ लॉन्च, प्राइस सिर्फ 11 हजार रुपये

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/10/Infinix-Hot-20-5G-launch.jpg

इनफिनिक्स ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नई स्मार्टफोन सीरीज़ लॉन्च कर दी है। Infinix Hot 20 5G फोन और Infinix Hot 20 Play भारत में लॉन्च हो गए हैं। ये दोनों ही लो बजट स्मार्टफोन हैं जो कम कीमत में बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स प्रदान करते हैं। आगे हमने इनफिनिक्स हॉट 20 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स शेयर की है।

Infinix Hot 20 5G Price

इनफिनिक्स हॉट 20 5जी फोन इंडिया में सिंगल वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। यह मोबाइल फोन 4 जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। Infinix Hot 20 5G इंडिया में 11,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है। यह इनफिनिक्स मोबाइल Blaster Green, Racing Black और Space Blue कलर में शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

Infinix Hot 20 5G Specifications

इनफिनिक्स हॉट 20 5जी फोन 2408 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। फोन की स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। इनफिनिक्स ने इसे हायपरविज़न गेमिंग प्रो डिस्प्ले का नाम दिया है।

Infinix Hot 20 5G एंड्रॉयड 12 आधारित एक्सओएस 10.6 पर लॉन्च हुआ है जिसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने मीडियाटेक डिमेनसिटी 810 चिपसेट पर रन करता है। यह मोबाइल प्रोसेसर 12बैंड्स 5जी सपोर्ट करता है जो इंडिया में परफेक्ट 5जी कनेक्टिविटी देने की क्षमता रखते हैं। यह इनफिनिक्स मोबाइल 4जीबी इंटरनल रैम के साथ 3जीबी एक्सटेंडेड रैम सपोर्ट करता है जो इसे 7जीबी रैम की पावर प्रदान करता है।

फोटोग्राफी के लिए Infinix Hot 20 5G डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस के साथ काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इनफिनिक्स हॉट 20 5जी में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के​ लिए Infinix Hot 20 5G 18वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।