सस्ते स्मार्टफोन Infinix Hot 70 की स्पेसिफिकेशन्स आई सामने! कम कीमत में मिलेगी 5600mAh बैटरी और 50MP कैमरा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/07/Infinix-Hot-60-Pro-specs-1.jpg

इनफिनिक्स कंपनी अपनी ‘हॉट 70’ सीरीज को बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। बीते दिनों सीरीज के Infinix Hot 70 और Hot 70 Pro+ 5G फोन की लिस्टिंग सामने आई थी। वहीं आज इनफिनिक्स हॉट 4जी फोन की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स इंटरनेट पर लीक हो गई है। Infinix Hot 70 4G की जानकारी पेश्नेटगीक्ज़ वेबसाइट के जरिये सामने आई है जिसे आप आगे देख सकते हैं।

Infinix Hot 70 4G फोन की लीक हुई फोटो में यह मोबाइल डुअल रियर कैमरा सेटअप पर बना दिखाया गया है जो उपरी ओर वर्टिकली प्लेस्ड है। इसमें एलइडी फ्लैश को भी स्क्वायर शेप में ​लगाया गया है। फोन के राइट फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। इसी फ्रेम पर एक डेडिकेटेड AI Button भी मौजूद है। यह फ्लैट स्क्रीन वाला है जिसे थिक बॉडी पर पेश किया जा सकता है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार इनफिनिक्स हॉट 40 4जी फोन को MediaTek Helio G100 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इसे LPDDR4X RAM + UFS 2.2 storage तकनीक के साथ मार्केट में उतारेगी।

Infinix Hot 70 4G स्मार्टफोन को 720 x 1576 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की एचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह आइपीएस एलसीडी पैनल पर बनी डिस्प्ले बताई जा रही है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट ​मिल सकता है। लीक के मुताबिक फोन को IP65 रेटिंग के साथ लाया जाएगा और इसकी थिकनेस 7.64mm हो सकती है।

Infinix Hot 60 5G

पावर बैकअप के लिए इस सस्ते स्मार्टफोन को 5600mAh Battery से लैस कर टेक मार्केट में उतारा जा सकता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4 और NFC का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं मोबाइल में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Infinix Hot 70 4G के डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। यह GC50F6A या OV50D40 सेंसर हो सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इनफिनिक्स हॉट 70 को 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार यह इनफिनिक्स स्मार्टफोन इस महीने अप्रैल में 4GB, 6GB और 8GB RAM के साथ ग्लोबली लॉन्च हो जाएगा।

Infinix Hot 60 5G

इंडियन मार्केट में मौजूद Infinix Hot 60 की बात करें तो यह 5G+ टेक्नोलॉजी वाला फोन है जो 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज के साथ 10,499 रुपये में लॉन्च हुआ था। इसमें MediaTek Dimensity 7020 प्रोसेसर दिया गया है। यह इनफिनिक्स फोन 5200mAh बैटरी और 18W चार्जिंग सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7-इंच की एचडी+ पंच-होल डिस्प्ले लगी है।