Intex ने लॉन्च किए 65 और 75-इंच QLED 4K Smart TVs, Google TV और Dolby Atmos के साथ मिलेगा प्रीमियम एक्सपीरियंस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/intex-65-75-inch-qled-4k-smart-tv-launch-google-tv-dolby-atmos-india.jpg

Intex Technologies ने अपने टीवी पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए नए बड़े स्क्रीन वाले QLED स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। यह 65-इंच और 75-इंच साइज में आए हैं। जो प्रीमियम फीचर्स और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी वाले हैं। यह उन यूजर्स को टारगेट कर सकते हैं जो बड़े स्क्रीन और बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं।

नए मॉडल्स LED-GQ6511 (65-इंच) और LED-GQ7511 (75-इंच) QLED डिस्प्ले के साथ आते हैं, जिनमें 4K Ultra HD (3840 x 2160) रिजॉल्यूशन दिया गया है। ये टीवी बेहतर ब्राइटनेस, रिच कलर्स और डीप कॉन्ट्रास्ट देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। इनमें फ्रेमलेस ADS पैनल मौजूद है। साथ ही Dolby Vision, HDR और MEMC सपोर्ट के साथ ये टीवी फास्ट-मूविंग कंटेंट में भी स्मूद और क्लियर विजुअल्स प्रदान करते हैं। डिवाइस में 400 निट्स से ज्यादा ब्राइटनेस और एडवांस्ड कलर ऑप्टिमाइजेशन मिलता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये टीवी Google TV प्लेटफॉर्म पर काम करते हैं, जिससे यूजर्स को पर्सनलाइज्ड कंटेंट एक्सपीरियंस मिलता है। इसमें YouTube, Netflix, Prime Video और Disney+ Hotstar जैसे पॉपुलर ऐप्स के साथ Google Play Store का एक्सेस भी मिलता है। बिल्ट-इन Chromecast के जरिए यूजर्स अपने स्मार्टफोन से आसानी से कंटेंट कास्ट कर सकते हैं। डिजाइन के मामले में दोनों मॉडल्स स्लिम और बेजल-लेस प्रोफाइल के साथ आते हैं, इन्हें टेबल-टॉप या वॉल-माउंट दोनों तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है।

परफॉरमेंस के लिए इन टीवी में क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है। ऑडियो के मामले में Dolby Atmos और Dolby Audio का सपोर्ट दिया गया है, साथ ही ड्यूल 15W बॉक्स स्पीकर्स मिलते हैं, जो बड़े स्क्रीन के हिसाब से इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस दे सकते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए इन टीवी में HDMI और USB पोर्ट्स, Bluetooth, ड्यूल-बैंड Wi-Fi, Ethernet और Chromecast सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा वॉइस-इनेबल्ड रिमोट में Google Assistant का सपोर्ट मिलता है, जिससे यूजर्स वॉइस कमांड के जरिए टीवी और कनेक्टेड डिवाइसेस को कंट्रोल कर सकते हैं।

65-इंच मॉडल की कीमत 1,13,499 रुपये और 75-इंच मॉडल की कीमत 1,16,999 रुपये रखी गई है, जो इन्हें प्रीमियम सेगमेंट में बढ़िया विकल्प बनाती है।

आखिर में यह भी बताते चलें कि भारत में टीवी मार्केट तेजी से प्रीमियम सेगमेंट की ओर बढ़ रहा है और इसी ट्रेंड को देखते हुए Intex ने अपनी QLED रेंज को और मजबूत किया है। कंपनी का टीवी पोर्टफोलियो अब 24-इंच HD मॉडल्स से लेकर 75-इंच 4K QLED टीवी तक फैला है, जिससे अलग-अलग जरूरत और बजट वाले यूजर्स को कई ऑप्शन मिलते हैं।