
आईकू ब्रांड ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन iQOO 11 5G लॉन्च कर दिया है। यह इंडिया का पहला मोबाइल है जो Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट के साथ आया है। सिर्फ इतना ही नहीं यह भारत में लॉन्च होने वाला फर्स्ट स्मार्टफोन है जिसमें 2K E6 AMOLED display पैनल का यूज़ किया गया है। हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस यह फ्लैगशिप मोबाइल OnePlus और Samsung को तगड़ी टक्कर देने का मादा रखता है। आगे आप इस आईकू फोन के प्राइस, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स व सेल से जुड़ी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
iQOO 11 5G Price
आईकू 11 5जी भारतीय बाजार में दो मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन के बेस वेरिएंट में जहां 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है वहीं बड़ा मॉडल 16जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। ये दोनों वेरिएंट्स क्रमश: 59,999 रुपये और 64,999 रुपये में इंडिया में लॉन्च हुए है। आईकू 11 5जी को 13 जनवरी से कंपनी वेबसाइट पर अमेजन पर खरीदा जा सकेगा।
iQOO 11 5G लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो कंपनी की ओर से आईसीआईसीआई तथा एचडीएफसी बैंक कार्ड यूज़ करने पर सीधे 5,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसके बाद 8जीबी रैम वेरिएंट 54,999 रुपये तथा 16जीबी रैम वेरिएंट 59,999 रुपये का पड़ेगा। वहीं एक्सचेंज बोनस और प्राइम डिस्काउंट के रुप में 4 हजार की छूट भी मिल रही है। तमाम ऑफर्स के बाद आईकू 11 5जी की शुरूआती कीमत 50,999 रुपये बनेगी। यह भी पढ़ें- Realme 10 4G : नए पैकेट में बासी खाना! क्या कंपनी ने कई महीने पुराना प्रोसेसर देकर यूजर्स को बहलाया?
iQOO 11 5G Specifications
- 6.78″ FHD+ AMOLED 144Hz डिस्प्ले
- 16GB RAM + 512GB storage
- Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2
- 120W fast charging
आईकू 11 5जी इंडिया का पहला 2के 144हर्ट्ज़ ई6 एमोलेड डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है। इस मोबाइल में 6.78 इंच की लार्ज पंच-होल स्क्रीन दी गई है जो पूरी तरह से बेजल लेस है। एलटीपीओ टेक्नोलॉजी पर बनी इस डिस्प्ले के साथ 1800निट्स ब्राइटनेस, 1440पीडब्ल्यूएम डिमिंग, 517पीपीआई और एचडीआर10+ जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही आंखों को सुरक्षित रखने के लिए एसजीएस से लैस किया गया है।
यह स्मार्टफोन 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने क्वॉलकॉम के सबसे पावरफुल प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 64बिट आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है जो 3.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। यह आईकू फोन 16 जीबी तक की रैम मैमोरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 512 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। हैवी गेमिंग के दौरान फोन को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने के लिए इसे वैपर चैंबर लिक्विड कूलिंग सिस्टम से लैस किया गया है।
iQOO 11 5G फोन फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस फोन में 50MP ISOCELL GN5 कैमरा सेंसर दिया गया है जो गिंबल तकनीक से लैस है। इसके साथ ही बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो व पोर्टरेट लेंस तथा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह आईकू फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
आईकू 11 5जी एंडरॉयड आधारित फनटच ओएस 13 पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है। कंपनी का दावा है कि iQOO 11 5G स्मार्टफोन सिर्फ 8 मिनट में ही जीरो से 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है।













