iQOO 15 Ultra लॉन्च से पहले हुआ लीक, सामने आए स्पेसिफिकेशंस

iQOO इस साल अपनी फ्लैगशिप नंबर सीरीज में बड़ा बदलाव कर सकता है। उम्मीद है ब्रांड पहली बार “Ultra” मॉडल पेश कर सकती है। इसे iQOO 15 Ultra नाम से चीन में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिन इससे पहले ही चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट डिवाइस स्पॉट हुआ है। जिसमें चार्जिंग स्पीड की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही टिपस्टर Digital Chat Station ने खूबियां शेयर की हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
3C सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के अनुसार आगामी फोन iQOO 15 Ultra में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। इस प्लेटफार्म पर आने से लगता है कि इसे जल्द ही बाजार में लाया जा सकता है।
लीक के अनुसार, iQOO 15 Ultra में 6.85-इंच का बड़ा Samsung M14 डिस्प्ले मिल सकता है। जो 2K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। खास बात यह है कि इसमें फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो खासतौर पर गेमिंग और सटीक टच रिस्पॉन्स पसंद करने वाले ग्राहकों के बढ़िया विकल्प बन सकता है।
परफॉरमेंस की बात करें तो iQOO 15 Ultra फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इसके साथ iQOO का इन-हाउस Q3 गेमिंग चिप भी दिया जा सकता है। जो फ्रेम रेट कंट्रोल और पावर एफिशिएंसी को बेहतर बना सकता है।
कैमरा सेटअप में iQOO 15 Ultra में 50MP Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा लगाया जा सकता है। जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट कर सकता है। हालांकि बाकी कैमरा सेंसर की जानकारी फिलहाल शेयर नहीं की गई है, लेकिन Ultra नाम से लगता है कि इसमें शानदार कैमरा सेटअप हो सकता है।
बैटरी iQOO 15 Ultra फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट बन सकती है, क्योंकि लीक में 7000mAh या उससे बड़ी बैटरी का जिक्र किया गया है। इसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
बताया गया है कि iQOO 15 Ultra में कुछ ऐसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं, जो आमतौर पर डेडिकेटेड गेमिंग मोबाइल्स में मिलते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें इन-बिल्ट एक्टिव कूलिंग फैन दिया जा सकता है। जिससे लंबे समय तक हैवी गेमिंग के दौरान भी थर्मल कंट्रोल बेहतर रह सकता है। साथ ही, गेमिंग के दौरान एक्स्ट्रा कंट्रोल के लिए फिजिकल शोल्डर बटन भी दिए जा सकते हैं, जो शूटिंग और एक्शन गेम्स खेलने वाले ग्राहकों को लुभा सकता है।
मार्केट में iQOO 15 Ultra की टक्कर संभावित तौर पर Xiaomi 17 Ultra और Vivo X200 Ultra जैसे प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोंस से हो सकती है। हालांकि लीक में सामने आई एक्टिव कूलिंग फैन और शोल्डर बटन जैसे फीचर्स के चलते यह गेमिंग लवर्स के लिए आगे रह सकता है। वहीं, असल मुकाबला तभी समझ आएगा जब इसके फीचर्स ब्रांड शेयर करेगा।
यदि आप ऐसा फ्लैगशिप स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो गेमिंग के लिए शानदार हो और बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग सहित लेटेस्ट प्रोसेसर प्रदान करें तो iQOO 15 Ultra बढ़िया विकल्प बन सकता है। आप इसका वेट कर सकते हैं। 91मोबाइल्स पर आगे भी आपको इस फोन की जानकारी मिलती रहेगी। हमारे साथ बने रहें।(सोर्स)