iQOO 15 Ultra के कलर्स, डिजाइन स्पेसिफिकेशंस आए सामने, फरवरी में होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/01/iqoo-15-ultra-colors-design-specs-launch-february.jpg

iQOO चीन में अपनी नंबर सीरीज का अल्ट्रा मॉडल लेकर आ रहा है। इसे पिछले कुछ दिनों से iQOO 15 Ultra नाम से टीज किया जा रहा है। वहीं, अब ऑफिशियल डिजाइन रिवील हो गया है। कंपनी ने इसके दो कलर ऑप्शंस और डिजाइन को दर्शाया है। हालांकि लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन यह फरवरी की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। आइए, आगे फोन की डिटेल्स जानते हैं।

आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि iQOO 15 Ultra को दो कलर वेरिएंट्स में दिखाया गया है। जिनके नाम 2077 Flowing Orange और 2049 Cold Blue रखे गए हैं। इन नाम से ही साफ है कि कंपनी ने आगामी फोन के डिजाइन में साइंस फिक्शन और फ्यूचरिस्टिक थीम का उपयोग किया है। Flowing Orange वैरियंट ज्यादा बोल्ड और एनर्जेटिक लुक देता है, जबकि Cold Blue वर्जन ज्यादा कूल विजुअल अपील में दिख रहा है।

डिजाइन की बात करें तो फोन के पीछे बड़ा स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल मौजूद है, जिसमें ट्रांसपेरेंट फिनिश देखने को मिलता है। कैमरा मॉड्यूल के अंदर हॉरिजॉन्टल लाइट स्ट्रिप है, इसके नीचे एक्टिव कूलिंग सिस्टम के लिए एयर इनटेक वेंट को स्मार्ट तरीके से इंटीग्रेट किया गया है।

फोन के बैक पैनल पर हेक्सागोनल हनीकॉम्ब टेक्सचर दिया गया है, जो इसके परफॉरमेंस-ओरिएंटेड डिजाइन को दर्शाता है। इसके अलावा फ्रेम पर डुअल शोल्डर बटन भी मौजूद हैं, जिससे संकेत मिलता है कि iQOO 15 Ultra को खास तौर पर गेमिंग कंट्रोल्स और बेहतर रिस्पॉन्सिवनेस को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

iQOO ने फोन के परफॉरमेंस को लेकर भी बड़ा दावा किया है। iQOO के प्रोडक्ट डायरेक्टर Galant V ने iQOO 15 Ultra का AnTuTu बेंचमार्क स्कोर शेयर किया है, जो 4.51 मिलियन से ज्यादा बताया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा और लंबे समय तक हाई परफॉरमेंस बनाए रखने के लिए इसमें एक्टिव कूलिंग फैन भी मिलेगा।

लीक्स के अनुसार, iQOO 15 Ultra का बेस वैरियंट में 16GB रैम और 512GB स्टोरेज हो सकता है। जबकि टॉप ऑप्शन 24GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आ सकता है। जिससे यह फोन पावर यूजर्स और हार्डकोर गेमर्स को टारगेट कर सकता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो iQOO 15 Ultra में 6.85-इंच का 2K रिजॉल्यूशन वाला Samsung AMOLED M14 फ्लैट डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। यह फोन Android 16 पर रन कर सकता है। कैमरा सेटअप में 50MP का Sony LYTIA LYT-600 3X पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है।

बैटरी के मामले में iQOO 15 Ultra में 7,000mAh से ज्यादा साइज की बड़ी बैटरी मिलने बात सामने आई है। जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। इसके अलावा फोन में डेडिकेटेड Q3 गेमिंग चिप, एक्टिव कूलिंग फैन और प्रेशर-सेंसिटिव शोल्डर ट्रिगर्स जैसे फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं।

यदि आप चीन में हैं और iQOO ब्रांड पसंद साथ ही तगड़े स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो iQOO 15 Ultra का इंतजार किया जा सकता है। 91मोबाइल्स पर आगे भी हम इससे जुड़े और अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।