iQOO 15 Ultra हुआ लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5, एडवांस कूलिंग सिस्टम और 7,400mAh बैटरी के साथ

iQOO ने अपना नया गेमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 Ultra चीन में लॉन्च कर दिया है। यह खासतौर पर हार्डकोर गेमर्स को ध्यान में लाया गया है। इसमें ग्राहकों को पावरफुल प्रोसेसर, एडवांस कूलिंग सिस्टम और हाई-एंड डिस्प्ले मिलेगा। आइए, फुल स्पेसिफिकेशंस, कीमत और उपलब्धता की जानकारी विस्तार से जानते हैं।
iQOO 15 Ultra में 6.85-इंच का फ्लैट Samsung M14 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 2K रिजॉल्यूशन (3168×1440 पिक्सल), 144Hz रिफ्रेश रेट और 8,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट है। यह डिस्प्ले 118% DCI-P3 कलर कवरेज, HDR सपोर्ट, 2160Hz PWM डिमिंग और DC डिमिंग के साथ आता है। जिसकी मदद से आंखों पर कम असर पड़ता है और मोशन क्लैरिटी बेहतर मिल सकती है। गेमिंग के लिए इसमें 4000Hz टच सैंपलिंग और 480Hz मल्टी-फिंगर रिस्पॉन्स भी दिया गया है।
परफॉरमेंस की बात करें तो iQOO 15 Ultra में 3nm प्रोसेस पर बना Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। जिसके साथ Adreno 840 GPU, LPDDR5X Ultra Pro RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मौजूद है। फोन में कंपनी का इन-हाउस Q3 Esports चिप भी मौजूद है, जो रियल-टाइम 2K अपस्केलिंग, फुल-सीन रे-ट्रेसिंग और 120fps फ्रेम इंटरपोलेशन को सपोर्ट करता है। कंपनी के अनुसार यह फोन AnTuTu में करीब 4.51 मिलियन का स्कोर करता है, जो इसे Android सेगमेंट का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन बना सकता है।
लंबे समय तक हाई परफॉरमेंस बनाए रखने के लिए iQOO 15 Ultra में Ice Dome कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें 17×17mm का 59-ब्लेड फैन, 8,000mm² वेपर चैंबर, ग्रेफाइट लेयर्स और एयरोज़ेल इंसुलेशन शामिल है। यह कूलिंग सिस्टम TÜV Rheinland सर्टिफाइड है। गेमिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए फोन में प्रेशर-सेंसिटिव शोल्डर ट्रिगर्स, 4D वाइब्रेशन के लिए मैग्नेटिक-एक्सिस मोटर और 500Hz जायरोस्कोप भी मिलता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो iQOO 15 Ultra Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ रन करता है। इसमें Atomic Motion 6.0 एनिमेशन और नया Game Space डैशबोर्ड मिलता है, जिससे गेम मैनेजमेंट और परफॉरमेंस एनालिसिस आसान हो जाता है। फोन 2K 60fps कास्टिंग और कुछ लोकप्रिय गेम्स में 144fps तक की वन-टैप स्ट्रीमिंग को भी सपोर्ट करता है।
iQOO 15 Ultra ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश हुआ है। जिसमें 50MP Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर OIS के साथ, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा 107° फील्ड ऑफ व्यू के साथ और 50MP Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। जो 3x ऑप्टिकल और 100x डिजिटल जूम दे सकता है। मेन और टेलीफोटो दोनों कैमरा CIPA 4.5-लेवल स्टेबिलाइजेशन के साथ आए हैं। वहीं, सेफ्ली के लिए 32MP का कैमरा है। जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है जबकि रियर कैमरा से 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
बैटरी के मामले में iQOO 15 Ultra में 7,400mAh की सिंगल-सेल Blue Ocean बैटरी दी गई है। यह 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा फोन में IP68 और IP69 डस्ट व वॉटर रेजिस्टेंस, 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC सपोर्ट, Dolby Atmos के साथ स्टीरियो स्पीकर्स और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए 29 एंटेना जोड़े गए हैं। यह फोन डुअल SIM 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और USB 3.2 Gen1 को सपोर्ट से लैस है।
कीमत की बात करें तो iQOO 15 Ultra को चीन में चार स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके 16GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 5,699 युआन यानी करीब 74,200 रुपये रखी गई है। जबकि 16GB + 512GB वैरियंट 5,999 युआन यानी तकरीबन 78,200 रुपये में आता है। तीसरा मॉडल 16GB + 1TB मॉडल 6,999 युआन करीब 91,200 रुपये और टॉप मॉडल 24GB + 1TB की कीमत 7,699 युआन लगभग 1,00,300 रुपये है। यह तगड़ा आईक्यू स्मार्टफोन चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसकी सेल 10 फरवरी से शुरू होगी।
यदि आप चीन में है और तगड़ा गेमिंग फोन तलाश रहे हैं तो इसे चुन सकते हैं यह आपको निराश नहीं करेगा। वहीं, ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।