iQOO 15R इंडिया लॉन्च कंफर्म, 7600mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ हो सकता है भारत में लॉन्च

आइकू ने नवंबर 2025 में इंडिया में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 लॉन्च किया था। यह मोबाइल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर आया था जिसकी कीमत 72,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं अब कंपनी की ओर से खुलास कर दिया गया है कि वह आइकू 15 का मिडरेंज मॉडल iQOO 15R भी लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से इसे टीज़ कर दिया गया है और अब आइकू 15आर इंडिया में लॉन्च होने के लिए तैयार है।
आइकू इंडिया सीईओ निपुण मार्या ने iQOO 15R लॉन्च की जानकारी दी है। कंपनी अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए फोन की फोटो और नाम का खुलासा किया है। फिलहाल ब्रांड की ओर से आइकू 15आर इंडिया लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की गई है लेकिन उम्मीद है कि यह अपकमिंग 5जी फोन फरवरी के शुरुआती दिनों में भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा। हमारा अनुमान है कि iQOO 15R का प्राइस 50 हजार रुपये के करीब रखा जा सकता है।
Power that fits just right, #ComingSoon! #iQOO15R pic.twitter.com/uJ4DYGQoOr
— Nipun Marya (@nipunmarya) January 20, 2026
आइकू 15आर 5जी फोन को इंडिया में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 3.32गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक पर रन कर सकता है। गौरतलब है कि अभी तक सिर्फ OnePlus 15R ही ऐसा इकलौता स्मार्टफोन है जो भारत में इस स्नेपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर पर काम करता है। इंडिया में iQOO 15R को एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर लॉन्च किया जा सकता है।
इंडिया में लॉन्च होने वाला iQOO 15R स्मार्टफोन बीते दिनों चाइना में पेश हुए iQOO Z11 Turbo का रिब्रांडिड वर्ज़न बनकर आ सकता है। इन दोनों की अधिकांश स्पेसिफिकेशन्स भी एक समान रहने की उम्मीद है। ऐसे में अपकमिंग आइकू 15आर बड़ी बैटरी वाला फोन बनकर भारतीय बाजार में एंट्री ले सकता है। इसे 7,600mAh battery पर लॉन्च किया जा सकता है। ज़ेड11 टर्बो में भी यही दी गई थी। वहीं फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी जा सकती है।
फोटोग्राफी के लिए आइकू 15आर को 200 मेगापिक्सल कैमरा पर लॉन्च किया जा सकता है। ज़ेड11 टर्बो में 200MP Samsung HP5 मेन सेंसर दिया गया था और यही लेंस iQOO 15R में मिलने की उम्मीद है। 200एमपी कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर भी शामिल किया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया जाने की उम्मीद है।
iQOO 15R 5G फोन को कंपनी 6.59-इंच 1.5K स्क्रीन पर इंडिया में लॉन्च कर सकती है। अनुमान है कि यह LTPS OLED पैनल पर बनी डिस्प्ले होगी जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। मोबाइल में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल रहेगा। भारतीय मोबाइल यूजर्स को यह फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ मिल सकता है।
iQOO 15R की सीधी टक्कर OnePlus 15R के साथ होगी और इसे Motorola Signature से भी चुनौती मिलेगी। लगे हाथ आइकू 15 की भी बात कर लें तो इसके 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का प्राइस 72,999 रुपये है और 16GB RAM + 512GB Storage वेरिएंट को 79,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस मोबाइल की फुल स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की जानकारी आप नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।