Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro के साथ आ सकता है iQOO 16, मिल सकता है 200MP कैमरा और 185Hz तक डिस्प्ले

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/10/iQOO-15-.jpg

iQOO का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 16 लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में है। हाल ही में यह डिवाइस IMEI डेटाबेस में स्पॉट हुआ है। जिससे इसके आने की पुष्टि हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन इस साल अक्टूबर में लॉन्च हो सकता है, लेकिन लॉन्च से पहले ही इसके कई बड़े फीचर्स लीक हो गए हैं। जो टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने शेयर किए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लेटेस्ट लीक के अनुसार आगामी iQOO 16 को पावरफुल प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। टिप्स्टर ने इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट मिलने की बात शेयर की है। बताया जा रहा है कि Qualcomm इस बार अपने 2nm आर्किटेक्चर पर आधारित दो नए फ्लैगशिप चिपसेट लॉन्च कर सकता है, जिनमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 और इसका Pro वैरियंट शामिल हो सकते हैं।

डिस्प्ले की बात करें तो अपकमिंग iQOO 16 में Samsung का 2K रिजॉल्यूशन वाला फ्लैट पैनल दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्क्रीन 165Hz या 185Hz के हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है। जिससे गेमिंग और स्मूद एक्सपीरियंस मिल सकता है।

सॉफ्टवेयर के मामले में iQOO 16 फोन Android 17 पर आधारित OriginOS 7 के साथ आ सकता है, जिससे यूजर्स को लेटेस्ट फीचर्स और बेहतर ऑप्टिमाइजेशन मिलने की उम्मीद है।

कैमरा सेगमेंट में भी iQOO 16 बड़ा अपग्रेड ला सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसके रियर में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है, जिससे जूम और फोटोग्राफी एक्सपीरियंस पहले से बेहतर हो सकता है।

स्टोरेज वेरिएंट की बात करें तो iQOO 16 का बेस मॉडल 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। कीमत की बात करें तो मेमोरी कॉस्ट बढ़ने की वजह से इसकी शुरुआती कीमत पूर्व मॉडल iQOO 15 से ज्यादा होने का अनुमान है।हालांकि बाकी स्पेसिफिकेशंस फिलहाल सामने नहीं आए हैं, लेकिन टिप्स्टर के मुताबिक डिवाइस दमदार हो सकता है।

iQOO 15

पहले की तरह ही iQOO 16 को हाई-एंड फ्लैगशिप के रूप में देखा जा सकता है, जिसमें लेटेस्ट प्रोसेसर, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और दमदार कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। हालांकि लॉन्च में अभी समय है, लेकिन आने वाले दिनों में इसके और भी फीचर्स सामने आ सकते हैं। यदि आप आगामी महीनों में नया फोन प्लान कर रहे हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको लगातार अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।