16GB RAM वाला iQOO फोन बेंचमार्क साइट पर हुआ लिस्ट, मिलेगी तगड़ी 7500mAh battery

आइकू से जुड़ी खबर कल ही सामने आई थी कि कंपनी आने वाली 30 अक्टूबर को iQOO Neo 11 लॉन्च करेगी। यह मोबाइल सबसे पहले चाइना में लाया जाएगा। यह हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस फ्लैगशिप फोन होगा। आज यही अपकमिंग आइकू मोबाइल बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर भी लिस्ट हो गया है। इस लिस्टिंग में फोन की रैम और प्रोसेसर डिटेल्स सामने आई है जिनकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
सबसे पहले बेंचमार्क स्कोर की ही बात करें तो गीकबेंच पर इसे सिंगल-कोर में 2936 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं। वहीं मल्टी-कोर में इस आइकू फोन ने 8818 बेंचमार्क स्कोर हासिल किया है। आइकू नियो 11 5जी फोन को सबसे नए और एडवांस Android 16 OS से लैस किया गया है। इस मोबाइल के मदरबोर्ड सेक्शन में sun कोडनेम लिखा गया है जो क्वालकॉम Snapdragon 8 Elite माना जा रहा है।
iQOO Neo 11 5G फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लाया जाएगा। गीकबेंच के अनुसार इसके प्रोसेसर की बेस फ्रिक्वेंसी 3.53GHz होगी जो 4.32GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने में सक्षम होगा। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर आइकू नियो 11 16GB RAM से लैस बताया गया है। यह मोबाइल का टॉप वेरिएंट हो सकता है और इसके बेस वेरिएंट को 12जीबी रैम पर लॉन्च किया जा सकता है।
गौरतलब है कि आइकू नियो 11 5जी फोन कंपनी की आधिकारिक चाइना वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। कंपनी की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि यह मोबाइल OLED पैनल पर बनी 2K स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं लीक में बताया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में BOE Q10+ पैनल टेक्नोलॉजी की इस्तेमाल किया जा सकता है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा। वहीं यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी सपोर्ट करेगा।
iQOO Neo 11 5G बड़ी बैटरी वाला मोबाइल होगा। ब्रांड की ओर से ऑफिशियल जानकारी दे दी गई है कि यह स्मार्टफोन तगड़ी 7500mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक दिए जाने की बात भी सामने आई है। उम्मीद कर सकते हैं कि इस स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।
आइकू नियो 11 30 अक्टूबर को लॉन्च होगा। इस दिन शाम के 7 बजे फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा उठाया जाएगा। यह फोन लॉन्च ईवेंट कंपनी की चाइना वेबसाइट और वेईबो पर लाइव चलेगा जिसे इंडिया में शाम के 4 बजकर 30 मिनट पर स्ट्रीम किया जा सकेगा। हालांकि यह स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होगा या नहीं इस बारे में भी कुछ की पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।