iQOO Neo 11 Pro और Neo 11 Pro+ के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, जानें क्या मिल सकता है खास

iQOO अपनी Neo सीरीज का विस्तार कर सकता है। लीक के अनुसार, कंपनी चीन में Neo 11 लाइनअप के तहत एक नहीं बल्कि दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। यह iQOO Neo 11 Pro और iQOO Neo 11 Pro+ नाम से आ सकते हैं। बता दें कि इससे पहले अक्टूबर 2025 में ब्रांड ने Neo 11 को पेश किया था। वहीं, अब लाइनअप में Pro मॉडल्स की वापसी देखने को मिल सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लीक के अनुसार, इन अपकमिंग iQOO Neo 11 Pro और Neo 11 Pro+ स्मार्टफोंस में 6.83-इंच का 2K LTPS फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो बेहद हाई रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह रिफ्रेश रेट 165Hz तक जा सकता है, जो इस सेगमेंट में खास फीचर माना जा सकता है। दोनों डिवाइस में मेटल मिडिल फ्रेम और 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की भी संभावना है।
बैटरी के मामले में भी iQOO बड़े अपग्रेड की तैयारी में लग रहा है। कहा जा रहा है कि इन स्मार्टफोंस में सिलिकॉन-बेस्ड बैटरी दी जा सकती है। जिसकी क्षमता “8” से शुरू होगी, यानी 8000mAh या उससे ज्यादा की बैटरी मिल सकती है। यह खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद हो सकती है। जो लंबे समय तक बिना चार्जिंग के फोन इस्तेमाल करना चाहते हैं।
परफॉरमेंस के लिए कंपनी दो अलग-अलग चिपसेट दे सकती है। इनमें से एक मॉडल में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिल सकता है, जबकि दूसरे में MediaTek का Dimensity 9500 चिपसेट देखने को मिल सकता है। हालांकि अभी तक इन डिवाइसेज के नाम कंफर्म नहीं हुए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि Snapdragon वैरियंट को Neo 11 Pro और Dimensity मॉडल को Neo 11 Pro+ नाम से लॉन्च किया जा सकता है।
iQOO Neo 11 Pro सीरीज की सबसे बड़ी खासियत 2K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले बताया गया है। जो इस प्राइस सेगमेंट में कम ही देखने को मिलती है। याद दिला दें कि मौजूदा iQOO Neo 11 में 6.82-इंच का 2K OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite चिप और 7,500mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग मिलती है। ऐसे में नए मॉडल्स इससे भी बड़े अपग्रेड के साथ आ सकते हैं।
रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि नए Neo 11 सीरीज के आने के बाद मौजूदा Neo 11 को डिस्कंटीन्यू किया जा सकता है। वहीं, जानकारी के अनुसार, कंपनी 2026 में भारत में Neo ब्रांडेड स्मार्टफोन लॉन्च नहीं करेगी। ऐसे में ये नए डिवाइस सिर्फ चीन में पेश हो सकते हैं।
आगामी iQOO Neo 11 सीरीज के ये अपकमिंग मोबाइल्स बड़ी बैटरी, हाई-एंड परफॉरमेंस और प्रीमियम डिस्प्ले के साथ फ्लैगशिप सेगमेंट में बढ़िया विकल्प बन सकते हैं। यदि आप चीन में हैं तो इनके लिए इंतजार किया जा सकता है। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।