28 अक्टूबर को लॉन्च होगा iQOO Neo 12, 9000mAh बैटरी और 185Hz डिस्प्ले से होगा लैस

iQOO अपनी Neo सीरीज में नया स्मार्टफोन iQOO Neo 12 लेकर आ रहा है। इसे चीन में 28 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट के साथ इसके नए कलर ऑप्शन की भी जानकारी दी है। यह स्मार्टफोन गेमिंग परफॉरमेंस, डिस्प्ले और बैटरी के मामले में कई बड़े फीचर्स के साथ आएगा। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, डेडिकेटेड Q3 गेमिंग चिप और 9,000mAh बैटरी मिलेगी। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
iQOO Neo 12 की लॉन्च डेट और डिजाइन
iQOO Neo 12 चीन में 28 अक्टूबर को लोकल समयानुसार शाम 7 बजे लॉन्च होगा। कंपनी के अनुसार, लॉन्च के तुरंत बाद इसकी सेल भी शुरू हो जाएगी। फोन को Zhengfeng नाम के नए कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इसमें ऐसी टेक्सचर फिनिश दी जाएगी। जिससे देखने का एंगल बदलने पर लाइट का फ्लोइंग इफेक्ट दिखाई देता है। कंपनी ने इसके एक नए कलर ऑप्शन के लिए China Academy of Art के साथ भी साझेदारी की है।
डिजाइन की बात करें तो आगामी iQOO Neo 12 फोन के बैक पैनल में स्क्वायर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। वहीं, मेटल फ्रेम इसके डिजाइन को प्रीमियम लुक देता है।
iQOO Neo 12 के स्पेसिफिकेशंस
iQOO Neo 12 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके साथ कंपनी की डेडिकेटेड Q3 गेमिंग चिप और अपडेटेड Monster Super Core Engine मिलेगा। फोन में Ice Dome कूलिंग सिस्टम भी होगा। जिसमें एक्टिव कूलिंग फैन शामिल है। जिससे लंबे समय तक गेमिंग करने के दौरान फोन के तापमान को सही रखने में मदद मिलेगी।
कंपनी का दावा है कि फोन सपोर्टेड गेम्स को 2K रिजॉल्यूशन और 185fps पर चला सकता है। इसके लिए सुपर-रिजॉल्यूशन और फ्रेम इंटरपोलेशन टेक्नोलॉजी का एक साथ इस्तेमाल किया जाएगा। फोन में 50 से ज्यादा नेटिव 185fps गेम्स का सपोर्ट मिलने की भी बात कही गई है। इसमें फुल-सीन रे ट्रेसिंग और Q-Flex कंट्रोल्स मिलेंगे।
iQOO Neo 12 में 2K रिजॉल्यूशन वाली 185Hz डिस्प्ले दी जाएगी। इसमें pTSF लाइट-एमिटिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग होगा। कंपनी के मुताबिक, इसकी फुल-स्क्रीन पीक ब्राइटनेस 2,200 निट्स तक होगी।
डिस्प्ले में XDR डायनामिक रेंज एन्हांसमेंट, सर्कुलर पोलराइजेशन टेक्नोलॉजी और 1-निट स्लीप स्क्रीन जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। फोन में iQOO 16 वाला टच चिप दिया जाएगा। यह 5,000Hz तक इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और 500Hz तक मल्टी-टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करेगा। जिससे गेमिंग के दौरान टच रिस्पॉन्स बेहतर हो सकता है।
बैटरी के मामले में iQOO Neo 12 में 9,000mAh की Blue Ocean बैटरी दी जाएगी। यह सिंगल-सेल डिजाइन और पांचवीं पीढ़ी की सिलिकॉन-एनोड टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी। कंपनी के अनुसार, इसकी एनर्जी डेंसिटी 916Wh/L है। जबकि चार्जिंग के लिए फोन में 100W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।