9000mAh बैटरी, 185Hz डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ 16GB RAM वाला iQOO Neo 12 लॉन्च

आइकू ने आज अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए टेक मंच पर नया स्मार्टफोन iQOO Neo 12 पेश किया है। यह 16GB RAM वाला 5G मोबाइल चीन में लॉन्च हुआ है जो बड़ी 9000mAh battery, 185Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED स्क्रीन और एडवांस OriginOS 7 की ताकत से लैस होकर आया है। इस नए 5जी फोन आइकू नियो 12 की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
iQOO Neo 12 5G स्पेसिफिकेशन्स
आइकू नियो 12 5जी फोन एंड्रॉयड 17 पर लॉन्च हुआ है जो OriginOS 7 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 4.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
लंबे गेमिंग सोशन के दौरान स्मूथ और लैगफ्री एक्सपीरियंस देने के लिए इस स्मार्टफोन में Q3 Gaming चिप का इस्तेमाल भी किया गया है। वहीं हैवी परफॉर्मेंस में फोन हीट होने के रोकने के लिए कंपनी ने आइकू नियो12 में 8.2K 3D Ice Dome कूलिंग सिस्टम लगाया है। यह मोबाइल LPDDR5X Ultra RAM सपोर्ट करता है जो मल्टीटास्किंग को फास्ट बनाए रखती है।
iQOO Neo 12 5G फोन को 3200 × 1440 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83 इंच की 2K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह AMOLED स्क्रीन है जिसपर हाई 185Hz रिफ्रेश रेट, 514PPI और 2200nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। यह आइकू मोबाइल अल्ट्रासोनिक 3डी इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए ग्लास प्रोटेक्शन भी दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए आइकू नियो 12 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है जो Sony IMX921 सेंसर है। इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए iQOO Neo12 को 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है।
आइकू नियो 12 5जी फोन में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 9000mAh बैटरी लगाई गई है। कंपनी के अनुसार सिंगल चार्ज में इसपर तकरीबन 30 घंटे तक शार्ट वीडियो स्ट्रीम की जा सकती है। वहीं आइकू की मानें तो Neo 12 में लगातार 5 घंटे तक गेमिंग करने के बाद भी इसकी बैटरी 54% तक बच सकती है। इस मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।
iQOO Neo 12 5G प्राइस
आइकू नियो 12 5जी फोन चीन में कुल चार मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 12GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसक कीमत 4399 युआन यानी 62,799 रुपये के करीब है। इसी तरह 12जीबी+512जीबी वेरिएंट को 5099 युआन तकरीबन 72 हजार रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं 16जीबी+256जीबी को 4799 युआन (तकरीबन 68,499 रुपये) में और 16GB RAM + 512GB Storage वेरिएंट को 5499 युआन यानी तकरीबन 78,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। चीन में यह आइकू 5जी फोन Contending, Shadow Black और Frostblade Blue कलर में बिकेगा।